व्यवसायी को गोली मार सवा लाख लूटे

Published at :09 Aug 2016 6:29 AM (IST)
विज्ञापन
व्यवसायी को गोली मार सवा लाख लूटे

रामबाग में दरभंगा सेंट्रल स्कूल के पास हुई घटना, पटना रेफर दरभंगा : रामबाग स्थित दरभंगा सेंट्रल स्कूल के पास सोमवार की शाम अपराधियों ने दुर्गा फ्लोर मिल के मालिक विनोद सोयेका को गोली मार सवा लाख रुपये से भरा बैग लूट कर फरार हो गये. गोली उनके कनपटी में लगी है. स्थानीय लोग गंभीर […]

विज्ञापन

रामबाग में दरभंगा सेंट्रल स्कूल के पास हुई घटना, पटना रेफर

दरभंगा : रामबाग स्थित दरभंगा सेंट्रल स्कूल के पास सोमवार की शाम अपराधियों ने दुर्गा फ्लोर मिल के मालिक विनोद सोयेका को गोली मार सवा लाख रुपये से भरा बैग लूट कर फरार हो गये. गोली उनके कनपटी में लगी है. स्थानीय लोग गंभीर रूप से घायल विनोद को डीएमसीएच ले गये, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. थोड़ी देर बाद एएसपी दिलनवाज अहमद भी पहुंचे व मामले की छानबीन की.
जानकारी के अनुसार, विनोद सोयेका शिवधारा स्थित बाजार समिति में अपनी दुकान बंद कर बाइक से अपने भतीजा पिंटू कुमार सोयेका के साथ गुल्लोबाड़ा स्थित घर लौट रहे थे. इसी दौरान रामबाग में दरभंगा सेंट्रल स्कूल के पास बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कूल के सामने रास्ता खराब होने के कारण उन्होंने गाड़ी धीमी की. इसी दौरान सामने से एक बाइक पर सवार दो युवकों ने उन्हें घेर लिया. उसी समय पीछे से भी एक बाइक पर सवार दो युवकों ने गाड़ी खड़ी कर दी. वह कुछ समझ पाते,
इससे पहले सामने वाली बाइक से उतर कर एक युवक ने रुपये निकालने को कहा. थैले पर नजर पड़ते ही झपट लिया. इसके बाद ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग शुरू कर दी. गोलीबारी होते देख भगदड़ जैसी स्थिति बन गयी. इसी दौरान विनोद व पिंटू सड़क पर गिर गये व शोर मचाने लगे. इसपर एक अपराधी ने विनोद की कनपटी में गोली मार दी. इसके बाद हथियार लहराते हुए दरभंगा टावर की ओर बाइक लेकर भाग निकले. इसके बाद स्थानीय लोग घायल
व्यवसायी को गोली
व्यवसायी को तत्काल ठेले पर लाद अस्पताल की ओर लेकर भागे. इसी दौरान नगर थाने की पुलिस रास्ते में ही मिल गयी और अपनी गाड़ी में लेकर डीएमसीएच चली गयी. डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए तत्काल विनोद सोयेका को पटना रेफर कर दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
दुकान बंद कर भतीजे के साथ घर लौट रहे थे िवनोद
बाइक सवार अपराधियों ने दोनों ओर से घेरा
लूट के दौरान शोर मचाने पर कनपटी में मारी गोली
दहशत फैलाने के लिए की सात राउंड हवाई फायरिंग
एएसपी ने मौके पर पहुंच कर की छानबीन
व्यवसायी को डीएमसीएच ले जाते लोग.
दरभंगा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन