पूजाक हेतु शंकर आयल छी हम पुजारी...
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Aug 2016 5:58 AM (IST)
विज्ञापन

तीसरी सोमवारी. छलकी भक्तों की श्रद्धा, शिव भजन से अनुगूंजित होती रहीं चारों दिशाएं दरभंगा : पूरा जिला शिव की भक्ति में रंगा नजर आ रहा था. केसरिया रंग के परिधान में लिपटे भक्तगणों ने गमछा भी इसी रंग का ले रखा था. कुछ के कंधे पर कांवर में जल तो कुछ की पीठ पर […]
विज्ञापन
तीसरी सोमवारी. छलकी भक्तों की श्रद्धा, शिव भजन से अनुगूंजित होती रहीं चारों दिशाएं
दरभंगा : पूरा जिला शिव की भक्ति में रंगा नजर आ रहा था. केसरिया रंग के परिधान में लिपटे भक्तगणों ने गमछा भी इसी रंग का ले रखा था. कुछ के कंधे पर कांवर में जल तो कुछ की पीठ पर पवित्र जल. मुंह से अनवरत बोल बम के मंत्र. बीच-बीच में हर-हर महादेव का जयघोष. साथ में चल रहे वाहन पर लगे साउंड बॉक्स से शिव भजन के बोल. पूरा नजारा शिवमय दिख रहा था. शहर के प्रवेश मार्गों से इनका जत्था आ रहा था. इन्हें देख बरबस राहगीरों के मुंह से भी शिव के जयकारे निकल आ रहे थे. अवसर था सावन मास की तीसरी सोमवारी का.
शिव भक्तों की आस्था छलक पड़ी. अहले सुबह से ही बोल बम के जयकारे वातावरण में भक्ति रस घोलने लगे थे. इस रस को ध्वनिविस्तारक यंत्र से फूटते भजन के बोल और गाढ़ा कर रहे थे. शिवालय जानेवाली सड़कों पर भक्तों का तांता सा लगा था. इसमें महिला भक्तों की संख्या में खासी नजर आ रही थी. हाथों में पूजा की थाल. उसमें गंगाजल. फूल-बेल पत्र आदि लेकर मंदिर पहुंची. इसके बाद देवाधिदेव का जलाभिषेक किया. भीड़ का आलम यह था कि शिवालय पर श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गयी.
राज परिसर अवस्थित माधवेश्वर, पंचानाथ, हजारीनाथ, द्रव्येश्वरनाथ, केएम टैंक स्थित शिवालयों के संग शहर की सभी छोटी-बड़ी शिव मंदिर देर शाम तक भक्तों की भीड़ से गुलजार रहा. शाम ढलते ही एक बार फिर शिवालय इनसे जगमगा उठा. दीया जलाने के लिए बड़ी संख्या में महिला भक्त जुट गयी. वहीं अंधेरा छाते ही शिवालयों से फूटती बिजली-बत्ती की सतरंगी छटा आस-पास के इलाके को अपने रंग में रंग दिया. इस बीच शिव के नचारी व महेशवाणी के बोल वातावरण में श्रद्धा के मधुर बोल घोलते रहे.
सुबह से ही शिवालयों में पहुुंचने लगे थे श्रद्धालु
बिरौल/गौड़ाबौराम. तीसरी सोमवारी के अवसर पर महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने क्षेत्र के नदैय, देवकुलीधाम स्थित दरवेश्वर स्थान,अरगा उसरी,सुपौल बाजार मंदिर घाट,दुर्गा स्थान सहित मंदिरों में पहुंचा कर शिवलिंग पर बिल्व पत्र,पुष्प,जल से जलाभिषेक किया़ सभी शिवालयों पर भक्तों द्वारा हर-हर महादेव का जयघोष से गुंजायमान होता रहा़ भक्तजनों की भीड़ मंदिरों पर चार बजे सुबह से ही जुटने लगी़ दिन भर भक्तों का तांता लगा रहा ख़ासकर महिला भक्तों की भीड़ ज्यादा दिखी. मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई व्यवस्था की गयीथी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










