हलकान रहे शहरवासी

Published at :07 Aug 2016 6:26 AM (IST)
विज्ञापन
हलकान रहे शहरवासी

फल व्यवसायी के गल्ले से उड़ाया 70 हजार दरभंगा : डीएमसीएच के इमरजेंसी गेट पर शनिवार को एक फल व्यवसायी स्वर्गीय गंगाराम सहनी की पत्नी रेशमा देवी से उचक्कों ने 70000 रुपये गल्ला से उड़ा लिया. बताया जाता है पीड़ित अपने फल की दुकान पर शनिवार को दिन में 3:00 बजे एक अज्ञात व्यक्ति कस्टमर […]

विज्ञापन
फल व्यवसायी के गल्ले से उड़ाया 70 हजार
दरभंगा : डीएमसीएच के इमरजेंसी गेट पर शनिवार को एक फल व्यवसायी स्वर्गीय गंगाराम सहनी की पत्नी रेशमा देवी से उचक्कों ने 70000 रुपये गल्ला से उड़ा लिया. बताया जाता है पीड़ित अपने फल की दुकान पर शनिवार को दिन में 3:00 बजे एक अज्ञात व्यक्ति कस्टमर बनकर आया और बोला बड़ा बाबू के लिए अच्छा वाला सेब दो किलो दे दो. वह सेब दे दी . फिर वह व्यक्ति बोला पीछे रखा हुआ केला में से पांच दर्जन अच्छा केला निकाल कर दो. जब रेशमा देवी पीछे मुड़कर केला निकाल रही थी तब तक वह व्यक्ति उसके गल्ला से बटुआ में रखा 70000 रुपये लेकर चंपत हो गया. उसने शोर मचायी लेकिन अज्ञात व्यक्ति का पता नहीं चल पाया. खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हो पाया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन