दोनार से टिनही पुल तक 8.81 करोड़ से बनेगा नाला

दरभंगा : वुडको के महाप्रबंधक तकनीकी जीएन सिंह सहित कई अधिकारियों ने गुरुवार को दोनार के टिनही पुल के अलावा कई योजनाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने जल निकासी के लिए निर्माणाधीन नालों को भी देखा. दोपहर 12 बजे महाप्रबंधक सबसे पहले टिनही पुल को देखा. इसके बाद उन्होंने दोनार में बॉक्स कल्वर्ट एवं प्रस्तावित नालों […]
दरभंगा : वुडको के महाप्रबंधक तकनीकी जीएन सिंह सहित कई अधिकारियों ने गुरुवार को दोनार के टिनही पुल के अलावा कई योजनाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने जल निकासी के लिए निर्माणाधीन नालों को भी देखा. दोपहर 12 बजे महाप्रबंधक सबसे पहले टिनही पुल को देखा. इसके बाद उन्होंने दोनार में बॉक्स कल्वर्ट एवं प्रस्तावित नालों का स्थल निरीक्षण किया. इसी क्रम में उन्होंने अललपट्टी स्थित रेलवे पुल नंबर 23 इंदिरा कॉलोनी, भटवा पोखर, छपरार घाट तक प्रस्तावित नालों का निरीक्षण किया. उन्होंने नगर आयुक्त एवं उपस्थित अन्य अधिकारियों को नाला निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण करने संबंधी संचिका को शीघ्र सरकार के पास भेजने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










