मूर्ति लूटने से पहले गिरफ्तार

मोरवा : प्लान लाखों रुपये की मूर्तियों को लूटने का था, लेकिन अपराधियों का मंसूबा पूरा न हो सका और वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया. समय पर संसाधन उपलब्ध न होने से घटना को अंजाम देने में वक्त लगा और पुलिस ने सभी को धर दबोचा. पुलिस के समक्ष अपराधियों ने जो जुर्म कबूल […]
मोरवा : प्लान लाखों रुपये की मूर्तियों को लूटने का था, लेकिन अपराधियों का मंसूबा पूरा न हो सका और वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया. समय पर संसाधन उपलब्ध न होने से घटना को अंजाम देने में वक्त लगा और पुलिस ने सभी को धर दबोचा. पुलिस के समक्ष अपराधियों ने जो जुर्म कबूल किया है
, वह बेहद चौंकाने वाला है. हलई ओपी अध्यक्ष शिव कुमार पासवान ने बताया कि वैशाली पुलिस द्वारा पकड़े गये अपराधियों में हलई ओपी क्षेत्र के महमूदपुर निवासी शंकर रजक का बेटा विक्की भी शामिल है़ उसका मकसद अपने गिरोह के साथ खालिसपुर स्थित रामजानकी मंदिर में स्थापित अष्टधातु की मूर्तियों पर हाथ साफ करने का था. लेकिन समय पर आवश्यक मात्रा में आर्म्स उपलब्ध न होने से इसे अंजाम देने में थोड़ा विलंब हुआ और पुलिस के हत्थे चढ गया. वैसे अपराधियों ने कई कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










