पतोर में किन्नर के घर से 30 लाख की चोरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Aug 2016 1:59 AM (IST)
विज्ञापन

दरभंगा : पतोर ओपी के पंसीहा निवासी किन्नर मयूरी के घर 30 लाख की चोरी हुई है. इसको लेकर मयूरी ने बहादुरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें उसने अपने भाई अनवर हुसैन को नामजद किया है. पुलिस जांच कर रही है. थाना में दिये आवेदन के अनुसार, घर पर मयूरी का उसके भाई […]
विज्ञापन
दरभंगा : पतोर ओपी के पंसीहा निवासी किन्नर मयूरी के घर 30 लाख की चोरी हुई है. इसको लेकर मयूरी ने बहादुरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें उसने अपने भाई अनवर हुसैन को नामजद किया है. पुलिस जांच कर रही है.
थाना में दिये आवेदन के अनुसार, घर पर मयूरी का उसके भाई अनवर हुसैन के साथ विवाद हो गया. भाई व उसकी पत्नी उसके साथ मारपीट करने लगे. शोर करने पर जुटे पड़ोसी दोनों को समझा-बुझा कर अपने साथ ले गये. मयूरी का कहना है कि बाद में जब वह घर पहुंची तो घर के ट्रंक का ताला टूटा हुआ था. उसमें रखे 15 लाख नकद व 15 भर सोना गायब था. उसका भाई पत्नी व बच्चों के साथ फरार हो गया. काफी खोजबीन के बाद भी रुपये व गहने नहीं मिले.
इस मामले को लेकर बहादुरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पंसीहा गांव की घटना
मामला दर्ज, भाई को किया नामजद
15 लाख नकद व सोना गायब
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










