हड्डी रोग विशेषज्ञों ने 10 मरीजों का किया मुफ्त ऑपरेशन

दरभंगा : डीएमसीएच में गरीब मरीजों के लिए बुधवार को अच्छा दिन साबित हुआ. ऐसे मरीजों का जिनका ऑपरेशन एक माह से रुपयों के अभाव में नहीं हो पा रहा था. मिथिलांचल ऑर्थोपेडिक क्लब के हड्डी रोग विशेषज्ञों ने आज ऐसे 10 गंभीर मरीजों का ऑपरेशन कर नये जीवन दान दिया. ऐसे मरीजों को ऑपरेशन […]
दरभंगा : डीएमसीएच में गरीब मरीजों के लिए बुधवार को अच्छा दिन साबित हुआ. ऐसे मरीजों का जिनका ऑपरेशन एक माह से रुपयों के अभाव में नहीं हो पा रहा था. मिथिलांचल ऑर्थोपेडिक क्लब के हड्डी रोग विशेषज्ञों ने आज ऐसे 10 गंभीर मरीजों का ऑपरेशन कर नये जीवन दान दिया.
ऐसे मरीजों को ऑपरेशन के लिए नेल्स और अन्य उपचार सामग्री नहीं थे. यह सामग्री खरीदने के लिए ऐसे मरीजों के पास पैसे नहीं थे. क्लब के डाॅक्टरों ने ऑल इंडिया ऑर्थो एसोसिएशन के आह्वान पर बोन एंड ज्वाइंट दिवस पर मुफ्त ऑपरेशन किया गया. डीएमसीएच में अनुपलब्ध दवाओं और नेल्स की व्यवस्था हड्डी रोग विभाग के डाक्टरों ने खुद की. यह मुफ्त ऑपरेशन तीन दिवसीय है. जिन मरीजों का सामग्री के अभाव में ऑपरेशन नहीं हो पा रहा है. ऐसे मरीज डीएमसीएच के हड्डी रोग विभाग में यह सुविधा ले सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










