390 चयनित को नहीं मिला ऋण

Published at :04 Aug 2016 1:55 AM (IST)
विज्ञापन
390 चयनित को नहीं मिला ऋण

दरभंगा : मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार योजना के तहत पढ़े-लिखे बेरोजगारों को स्वरोजगार के लिये विभिन्न क्षेत्रों में हुनरमंदों को प्रशिक्षण के बाद ऋण उपलब्ध कराया जाता है. लेकिन 390 चयनित अल्पसंख्यक हुनरमंद हैं, जो कई वर्षों से अल्पसंख्यक वित्त निगम का चक्कर लगा रहे हैं. रोजगार योजना के तहत विभाग द्वारा आवेदन नहीं लिया जा […]

विज्ञापन

दरभंगा : मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार योजना के तहत पढ़े-लिखे बेरोजगारों को स्वरोजगार के लिये विभिन्न क्षेत्रों में हुनरमंदों को प्रशिक्षण के बाद ऋण उपलब्ध कराया जाता है. लेकिन 390 चयनित अल्पसंख्यक हुनरमंद हैं, जो कई वर्षों से अल्पसंख्यक वित्त निगम का चक्कर लगा रहे हैं. रोजगार योजना के तहत विभाग द्वारा आवेदन नहीं लिया जा रहा है. कहा जा रहा है कि 2016- 17 का लक्ष्य नहीं आया है. जब तक पुराने चयनित बेरोजगारों को ऋण उपलब्ध नहीं करा दिया जाता नया आवेदन नहीं लिया जायेगा. नये कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं.

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधिकारी धर्मेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2014- 15 में पूरे जिला से उद्योग लगाने ,व्यवसाय एवं वाहन ऋण मुहैया कराने के लिये 764 आवेदन आया था. डीडीसी की अध्यक्षता में चयन समिति द्वारा 599 आवेदन स्वीकृत किये गये. जिसमें 18 आवेदकों को बिहार राज्य अल्पसंख्यक वित्त निगम 24लाख 59 हजार रुपया वितरित किया गया. 28 जनवरी 2016 को 191 चयनितों के बीच 2 करोड़ 27 लाख 50 हजार रुपये वितरित किया गया जिसमें 50 प्रतिशत राशि रिकॉवरी एजेंट द्वारा कर ली गयी है.
कैसे मिलता है ऋण : चयन समिति द्वारा आवेदन पर विचार करने से पूर्व रिकॉवरी एजेंट द्वारा आवेदन में वर्णित पता के अनुसार स्थल जांच किया जाता है. उसके बाद ही चयन समिति आवेदन पर विचार करती है. चयन समिति द्वारा अनुशंसा के बाद उसकी एक प्रति मुख्यालय को भेजी जाती है. जहां से ऋण स्वीकृत कर राशि चेक के माध्यम से आवेदक के खाता में भेजा जाता है. ऋण 50000 से 500000 तक दिया जाता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन