लोजपा से लड़ना चाहता था चुनाव साजिश के तहत भेजा गया जेल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Aug 2016 5:16 AM (IST)
विज्ञापन

इंजीनियर मर्डर केस शातिर संतोष झा ने मीडिया के सामने खोला राज दरभंगा : अभियंता हत्या कांड का मुख्य अभियुक्त संतोष झा ने फिर एक राज का यहां सोमवार को पर्दाफाश किया. कोर्ट में पेशी के लिए आने के क्रम में मीडिया से बातचीत में उसने कहा कि पिछले विधान सभा चुनाव में वह चुनाव […]
विज्ञापन
इंजीनियर मर्डर केस
शातिर संतोष झा ने मीडिया के सामने खोला राज
दरभंगा : अभियंता हत्या कांड का मुख्य अभियुक्त संतोष झा ने फिर एक राज का यहां सोमवार को पर्दाफाश किया. कोर्ट में पेशी के लिए आने के क्रम में मीडिया से बातचीत में उसने कहा कि पिछले विधान सभा चुनाव में वह चुनाव लड़नेवाला था. लोजपा से लगभग उसका टिकट तय भी हो गया था. उस दल के नेता का नाम लेते हुए कहा कि उनसे बात हो गयी थी. बिना किसी दल का नाम लिए कहा कि राजनीतिक साजिश के तहत ऐन वक्त पर उसे गया जेल भेज दिया गया, ताकि वह चुनाव के मैदान में नहीं उतर सके. इसमें विरोधी कामयाब भी हो गये. अभियंता मर्डर केस में खुद को पूरी तरहा निर्दोष बताते हुए कहा कि इस घटना में उन सभी का कोई हाथ नहीं है. बेवजह उन्हें फसाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










