सीतामढ़ी जाना चाहता है शातिर संतोष झा

Published at :02 Aug 2016 5:16 AM (IST)
विज्ञापन
सीतामढ़ी जाना चाहता है शातिर संतोष झा

दरभंगा : इंजीनियर डबल मर्डर केस के मुख्य अभियुक्त गैंग लीडर संतोष झा ने सोमवार को कहा कि उसे दरभंगा के बदले सीतामढ़ी भेज दिया जाये. वहां उसके उपर ज्यादा मामले दर्ज हैं. जल्द सुनवाई होने से उसकी रिहाई शीघ्र हो जायेगी. कोर्ट में पेशी के क्रम में मीडिया से बातचीत करते हुए उसने कहा […]

विज्ञापन

दरभंगा : इंजीनियर डबल मर्डर केस के मुख्य अभियुक्त गैंग लीडर संतोष झा ने सोमवार को कहा कि उसे दरभंगा के बदले सीतामढ़ी भेज दिया जाये. वहां उसके उपर ज्यादा मामले दर्ज हैं. जल्द सुनवाई होने से उसकी रिहाई शीघ्र हो जायेगी. कोर्ट में पेशी के क्रम में मीडिया से बातचीत करते हुए उसने कहा कि दरभंगा में उसके उपर मात्र एक मामला दर्ज है, जबकि सीतामढ़ी में 18 मामले दर्ज हैं. वह सभी मामलों में पूरी तरह निर्दोष है.

वहां रहने से जल्द उसके मामलों की सुनवाई पूरी हो जायेगी और वह जेल से निकल आयेगा. मौके पर उसने दरभंगा मंडल कारा में हो रही असुविधा का भी जिक्र किया. कहा कि उसे जहां रखा जा रहा है, वह जगह काफी छोटी है. ठीक से पांव भी नहीं फैला सकता. उसी कक्ष में शौचालय भी है. इससे बहुत अधिक परेशानी हो रही है. इस दौरान संतोष झा ने राजनीति में जा कर समाज सेवा करने की इच्छा भी जाहिर की.

कहा, यहां मात्र एक मामला, वहां 18 मामले हैं दर्ज
वहां रहने से जल्द हो जायेगी जेल से रिहाई
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन