मधुबनी स्टेशन से दो टिकट बिचौलिये गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Aug 2016 5:15 AM (IST)
विज्ञापन

गिरफ्तार बिचौलियों के साथ आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय प्रकाश व अन्य ़ आरपीएफ व सीआइबी की संयुक्त टीम ने दबोचा दरभंगा : आरपीएफ थाना क्षेत्र के मधुबनी स्टेशन पर सोमवार को दो टिकट बिचौलिये पकड़े गये. आरपीएफ तथा सीआइबी की संयुक्त टीम ने इन दोनों की गिरफ्तारी की. गिरफ्तार अभियुक्तों में मधुबनी के भौआरा निवासी तैयब […]
विज्ञापन
गिरफ्तार बिचौलियों के साथ आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय प्रकाश व अन्य ़
आरपीएफ व सीआइबी की संयुक्त टीम ने दबोचा
दरभंगा : आरपीएफ थाना क्षेत्र के मधुबनी स्टेशन पर सोमवार को दो टिकट बिचौलिये पकड़े गये. आरपीएफ तथा सीआइबी की संयुक्त टीम ने इन दोनों की गिरफ्तारी की. गिरफ्तार अभियुक्तों में मधुबनी के भौआरा निवासी तैयब अली तथा टाउन क्लब मधुबनी के शिवम कुमार साह शामिल हैं. दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. इस मामले में कांड अंकित करते हुए उन्हें रेल दंडाधिकारी के न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई चल रही है.
जानकारी के अनुसार मधुबनी स्टेशन पर टिकट दलालों की गतिविधि फिर से बढ़ जाने की गुप्त सूचना आरपीएफ को मिली. सुबह में ही इंस्पेक्टर अजय प्रकाश तथा सीआइबी के विश्वकर्मा के नेतृत्व में सादे लिवास में टीम आरक्षण केंद्र पर पहुंच गयी. यात्री के रूप में टिकट लेने के लिए सभी कतार में लग गये. जैसे ही इन दोनों ने पहला टिकट कटवाया, टीम ने दोनों को दबोच लिया. उनके पास से 12577 बागमती एक्सप्रेस के स्लीपर क्लास की टिकट बरामद हुई. इसमें एक ने दरभंगा से नागपुर के लिए 3120 रूपये तथा दरभंगा से बेंगलुरू के लिए 440 रुपये की टिकट ली थी. दोनों में चार-चार यात्रियों का आरक्षण टिकट लिया गया था. श्री प्रकाश ने बताया कि आठों यात्री अलग-अलग हैं. पहले भी करीब दस दिन पूर्व टीम ने छापा मारा था, लेकिन उस दिन कामयाबी हाथ नहीं आ सकी थी. सोमवार को दोनों गिरफ्त में आ गये. ज्ञातव्य हो कि तैयब अली का यही धंधा है. उसे दो साल पूर्व 20 मार्च 2014 को आरपीएफ ने दलाली के आरोप में पकड़ा था, जिसमें वह जेल की हवा खा चुका है. इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों ने अपना गुनाह कबूल लिया है़
करते हुए बताया कि 200 से 500 रुपये प्रति यात्री लेकर वे लोग टिकट कटवाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










