ट्रेन की छत पर सवार 11 यात्रियों को आरपीएफ ने दबोचा

दरभंगा : पटना-गया रेलखंड पर गत जुलाई माह के तीसरे सप्ताह में ट्रेन की छत पर सवार होने के कारण हादसा के शिकार हुए यात्रियों की घटना को ध्यान में रखते हुए आरपीएफ ने सोमवार को अपने क्षेत्राधीन खंड पर अभियान चलाया. इसमें 11 यात्री पकड़े गये. सभी को चालान कर समस्तीपुर भेजा जा रहा […]
दरभंगा : पटना-गया रेलखंड पर गत जुलाई माह के तीसरे सप्ताह में ट्रेन की छत पर सवार होने के कारण हादसा के शिकार हुए यात्रियों की घटना को ध्यान में रखते हुए आरपीएफ ने सोमवार को अपने क्षेत्राधीन खंड पर अभियान चलाया. इसमें 11 यात्री पकड़े गये. सभी को चालान कर समस्तीपुर भेजा जा रहा है. जानकारी के मुताबिक सीतामढ़ी से पूर्वाह्न करीब दस बजे दरभंगा आयी 75228 डीएमयू सवारी गाड़ी की छत पर कई यात्री सवार थे. पहले से ही आरपीएफ की टीम घात लगाये हुए थी. सभी को गिरफ्तार कर लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










