बिहार : डायन होने के संदेह पर दलित महिला को पीटा, आरोपी फरार

दरभंगा : बिहार के दरभंगा जिले में बहेड़ा थाने के पीपरागांवमें दबंगोंद्वारा एक महिलाकोनिवस्त्र कर पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के मुताबिक इस दौरान दबंगों ने पीड़िता के मुंह में पेशाब करने की भी कोशिश की. घटना के बाद से महिलाके गांव छोड़ देने की खबर है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक […]
दरभंगा : बिहार के दरभंगा जिले में बहेड़ा थाने के पीपरागांवमें दबंगोंद्वारा एक महिलाकोनिवस्त्र कर पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के मुताबिक इस दौरान दबंगों ने पीड़िता के मुंह में पेशाब करने की भी कोशिश की. घटना के बाद से महिलाके गांव छोड़ देने की खबर है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता की ओर से घटना की एफआइआर दर्ज करा दी गयी है. अनुमंडल के पुलिस अधिकारी ने रविवार को इस घटना की पुष्टि की है. रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उसके पति गुजरात में मजदूरी करते है. घटना की रात आरोपी घर में घुस गये और उसे निवस्त्र करने के साथ ही उसकी पिटाई की. इसके बाद आरोपियों ने मुंह में पेशाब करने की कोशिश की. साथ ही आगे बात को बढ़ाने पर उसे हत्या की धमकी भी दी गयी.
पीड़िता के अनुसार दबंगों ने डायन होने के शक में उसकेसाथ यह सब कुछ किया. बताया जाता है कि गांव में कुछ लोगों के बीमार पड़ने के बाद उसे डायन बताया गया था. सभी आरोपियों पर कपड़े उतारकर पीटने व पेशाब पिलाने के प्रयास समेत अन्य कई गंभीर आरोप लगे है. घटना के बाद से ही सभी आरोपी फरार बताये जाते हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. तीन दिनों पहले हुई इस घटना के बाद से गांव छोड़ चुकी महिला को पुलिस सुरक्षा देगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










