डायन बताकर दलित महिला की पिटाई, जबरन पेशाब पिलाने का प्रयास

Published at :30 Jul 2016 5:00 PM (IST)
विज्ञापन
डायन बताकर दलित महिला की पिटाई, जबरन पेशाब पिलाने का प्रयास

दरभंगा : बिहार के दरभंगा जिला के बहेरा थाना अन्तर्गत पीपरा गांव में दबंगों ने डायन बता कर एक दलित महिला के साथ मारपीट की और उन्हें जबरन मूत्र पिलाने का प्रयास किया. बेनीपुर अनुमंडल पुलिस अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने आज बताया कि पिपरा गांव निवासी उक्त महिला ने कल इस मामले में डामू […]

विज्ञापन

दरभंगा : बिहार के दरभंगा जिला के बहेरा थाना अन्तर्गत पीपरा गांव में दबंगों ने डायन बता कर एक दलित महिला के साथ मारपीट की और उन्हें जबरन मूत्र पिलाने का प्रयास किया. बेनीपुर अनुमंडल पुलिस अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने आज बताया कि पिपरा गांव निवासी उक्त महिला ने कल इस मामले में डामू यादव और संतोष यादव सहित चार लोगों के खिलाफ बहेरा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

उन्होंने बताया कि तीन दिनों पहले की इस घटना के बाद से उक्त महिला ने भय के कारण अपना गांव छोड दिया है. पुलिस द्वारा पीड़ित महिला को सुरक्षा दी जायेगी तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जायेगी. अंजनी ने बताया कि गांव में कुछ लड़कों के बीमार पड़ने के बाद उक्त महिला को डायन बताया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन