सकरी-झंझारपुर खंड पर ट्रेनों का परिचालन ठप

Published at :29 Jul 2016 11:44 PM (IST)
विज्ञापन
सकरी-झंझारपुर खंड पर ट्रेनों का परिचालन ठप

तारडीह (दरभंगा) : लगातार उफना रही कमला बलान का पानी रेल सह सड़क पुल को छू गया है. पानी के दवाब को देखते हुए रेलवे ने इसपर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया है. इससे सकरी-निर्मली व सकरी-लौकहा बाजार खंड पर ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया है. फिलहाल सकरी से लोहना रोड तक ही गाड़ियों […]

विज्ञापन

तारडीह (दरभंगा) : लगातार उफना रही कमला बलान का पानी रेल सह सड़क पुल को छू गया है. पानी के दवाब को देखते हुए रेलवे ने इसपर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया है. इससे सकरी-निर्मली व सकरी-लौकहा बाजार खंड पर ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया है. फिलहाल सकरी से लोहना रोड तक ही गाड़ियों का आवागमन होता है.

इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गयी है. सूत्रों के अनुसार रेलवे के समस्तीपुर मंडल कंट्रोल के निर्देश पर शुक्रवार से ट्रेनों का परिचालन झंझारपुर स्थित इस पुल पर रोक दिया है. लोहना रोड स्टेशन से ही गाड़ियां वापस हो रही हैं. दूसरी ओर निर्मली तथा लौकहा बाजार से आने वाली ट्रेनों को झंझारपुर से ही वापस कर दिया जाता है.

इधर यह भी चिंता की बात है कि सकरी से लोहना रोड के बीच इंजन में डीजल भरने के लिए शेड नहीं है. यह शेड झंझारपुर में है. कहा जाता है कि जबतक इंजन में डीजल है, ट्रेनें चलती रहेंगी. वैसे विभागीय सूत्र कहते हैं कि इसके लिए विभाग वैकल्पिक व्यवस्था में जुटी है. बता दें कि कमला बलान खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही है. जबतक पानी का दवाब कम नहीं होता, ट्रेनों का परिचालन यूं ही चलता रहेगा. उल्लेखनीय है कि सकरी से निर्मली तथा लौकहा बाजार के बीच आज भी मीटरगेज की ट्रेनें चलती हैं. उस क्षेत्र के यात्री सकरी में जाकर ट्रेन पकड़ते हैं. ऐसे यात्रियों के लिए परेशानी बढ़ गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन