पत्नी को बेरहमी से पीट िदल्ली से दरभंगा भेजा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Jul 2016 6:52 AM (IST)
विज्ञापन

दरभंगा : झंझारपुर थाना क्षेत्र के सुमन कुमार झा ने अपनी पत्नी आशा देवी (28) को अधमरा कर ट्रेन से दरभंगा भेज दिया. बताया जाता है पीड़िता की शादी 2006 में सुमन के साथ हुई थी. माता-पिता काफी धूमधाम से अपने औकात के मुताबिक दहेज दिया था. सात साल की एक लड़की एवं चार साल […]
विज्ञापन
दरभंगा : झंझारपुर थाना क्षेत्र के सुमन कुमार झा ने अपनी पत्नी आशा देवी (28) को अधमरा कर ट्रेन से दरभंगा भेज दिया. बताया जाता है पीड़िता की शादी 2006 में सुमन के साथ हुई थी. माता-पिता काफी धूमधाम से अपने औकात के मुताबिक दहेज दिया था. सात साल की एक लड़की एवं चार साल का एक लड़का भी है. दो साल पहले पति ने पत्नी और बच्चे को लेकर दिल्ली गया था.
पीड़िता ने बताया वह काफी शराब पीता था और मुझे मारते पीटते रहता था. बच्चों को भी बेरहमी से पीटता था. पति एवं देवर दोनों भाई इसी तरह प्रताड़ित करता रहता था. 23 जुलाई को आरोपित सुमन कुमार झा ने अपने सास को फोन कर बताया जो अपनी बेटी को यहां से ले जाइये नहीं तो इसकी लाश एक डिब्बा में रख कर भेज देंगे. 26 तारीख की सुबह में अचानक पीड़िता की मां को एक फोन आया अपने बेटी को दरभंगा स्टेशन से ले जाओ.
आपकी बेटी को स्वतंत्रता सेनानी ट्रेन से अपने भाई केशव के साथ भिजवा दिया हैं. पीड़िता के माता एवं भाई दरभंगा स्टेशन आये तो अपनी बेटी को देख सन्न रह गयी. उसकी हालत इतनी खराब थी कि वह कुछ बोल भी नहीं पाती थी. चार साल का बच्चा उसके बगल में बैठा हुआ था. जब उसने अपनी बेटी को देखा तो पूरे शरीर को लोहे की रॉड से मारकर घायल कर दिया गया था. डीएमसीएच में उसे भर्ती कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










