मुख्यालय में देर शाम तक डटे रहे छात्र

Published at :29 Jul 2016 6:51 AM (IST)
विज्ञापन
मुख्यालय में  देर शाम तक डटे रहे छात्र

गलत अनुसंधान से छात्र का भविष्य हो रहा चौपट दरभंगा : गणित की कॉपी लेकर फरार होने के आरोप में गिरफ्तार मनीष कुमार के भाई ने गुरुवार को डीआइजी से मुलाकात की. ज्ञापन सौंपकर अपने भाई को निर्दोष बताया. साथ ही कहा कि अनुसंधानक एवं पर्यवेक्षणकर्ता द्वारा गलत अनुसंधान के कारण एक होनहार छात्र को […]

विज्ञापन

गलत अनुसंधान से छात्र का भविष्य हो रहा चौपट

दरभंगा : गणित की कॉपी लेकर फरार होने के आरोप में गिरफ्तार मनीष कुमार के भाई ने गुरुवार को डीआइजी से मुलाकात की. ज्ञापन सौंपकर अपने भाई को निर्दोष बताया. साथ ही कहा कि अनुसंधानक एवं पर्यवेक्षणकर्ता द्वारा गलत अनुसंधान के कारण एक होनहार छात्र को जेल भेज दिया गया. बीए पार्ट वन में अभी वह पढ़ रहा है.
आरोपित के भाई रोहित कुमार ने ज्ञापन सौंपकर अनुसंधानक पर कार्रवाई करने की मांग की. लहेरियासराय के पंडासराय के निवासी मनीष कुमार को वर्ष 2013 में मैट्रिक की परीक्षा के दौरान गणित विषय की कॉपी लेकर भाग जाने का मामला उस समय बहेड़ा थाना में दर्ज कराया गया था. उस समय मनीष ने खुद को निर्दोष बता कर छूट गया था, लेकिन तीन साल बाद जांच में सही आरोप पाये जाने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन