सवारी उतारने को लेकर पुलिस ने ऑटो चालक को पीटा

Published at :28 Jul 2016 12:51 AM (IST)
विज्ञापन
सवारी उतारने को लेकर पुलिस ने ऑटो चालक को पीटा

जवान की पिटाई से ऑटो चालक जख्मी विरोध में लोगों ने किया वीआइपी रोड जाम दरभंगा : लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बेता चौक पर बुधवार को प्रशिक्षु यातायात पुलिस के जवान की पिटाई से ऑटो चालक घायल हो गया. इससे आक्रोशित स्थानीय लोगों ने बेता चौक पर वीआइपी रोड को जाम कर दिया. बाद में […]

विज्ञापन

जवान की पिटाई से ऑटो चालक जख्मी

विरोध में लोगों ने किया वीआइपी रोड जाम
दरभंगा : लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बेता चौक पर बुधवार को प्रशिक्षु यातायात पुलिस के जवान की पिटाई से ऑटो चालक घायल हो गया. इससे आक्रोशित स्थानीय लोगों ने बेता चौक पर वीआइपी रोड को जाम कर दिया. बाद में बेता ओपी प्रभारी सुरेंद्र पासवान व ट्रैफिक इंचार्ज कृष्ण प्रसाद के पहुंचने के बाद लोग शांत हुए और जाम समाप्त किया. घायल चालक बेता निवासी स्व. अब्दुल हबीब के पुत्र पीर मोहम्मद को पुलिस ने डीएमसीएच में भरती कराया.
बताया जाता है कि पीर मोहम्मद दरभंगा कादिराबाद बस स्टैंड से लहेरियासराय सवारी को बैठाकर जा रहा था. इसी दौरान बेता चौक पर सवारी को उतारने के लिए ऑटो खड़ी कर दी. वहां तैनात यातायात पुलिस राजा कुमार चंद्रवंशी के साथ विवाद हो गया. विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया. इसमे सिपाही की पिटाई से चालक घायल हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन