वेतन भुगतान को सरल बनाएं

Published at :24 Jul 2016 7:03 AM (IST)
विज्ञापन
वेतन भुगतान को सरल बनाएं

विरोध. मांगों को लेकर माध्यमिक शिक्षकों ने दिया धरना दरभंगा : बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई ने शनिवार को 11 सूत्री मांगों को लेकर समाहरणालय के समक्ष धरनास्थल पर धरना दिया. जिलाध्यक्ष डॉ भुवनेश्वर प्रसाद ने सरकार के वादाखिलाफी पर जमकर बरसे. सचिव श्रवण नारायण चौधरी ने नियोजित शिक्षकों को कथित वेतनमान देने […]

विज्ञापन

विरोध. मांगों को लेकर माध्यमिक शिक्षकों ने दिया धरना

दरभंगा : बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई ने शनिवार को 11 सूत्री मांगों को लेकर समाहरणालय के समक्ष धरनास्थल पर धरना दिया. जिलाध्यक्ष डॉ भुवनेश्वर प्रसाद ने सरकार के वादाखिलाफी पर जमकर बरसे. सचिव श्रवण नारायण चौधरी ने नियोजित शिक्षकों को कथित वेतनमान देने पर आक्रोश प्रकट करते हुए इसे शिक्षकों के प्रति अन्याय बताया. उन्होंने शिक्षकों की सेवाशर्त्त पर सरकार के ढुलमुल रवैया पर भी नाराजगी जतायी.
वक्ताओं ने शिक्षकों को पांच माह से वेतन नहीं मिलने पर सरकार को जमकर कोसा. स्वैच्छिक स्थानांतरण की सुविधा, प्रोन्नति से वंचित करने तथा उत्क्रमित विद्यालयों में प्रधानाध्यापक पदसृजित करने की मांग को पुरजोर ढंग से रखा. वक्ताओं ने संयुक्त सचिव श्याम किशोर झा, मो. मुबारक नजीर, मनीष झा, शंभु चौधरी, उपाध्यक्ष खिजरे हयात, रामनरेश महथा, परीक्षा समिति डॉ सत्येंद्र कुमार सिंह ने मांगों की विस्तृत चर्चा करते हुए शिक्षकों को संघर्ष के लिए तैयार रहने की अपील की.
संघीय नेताओं ने शिक्षकों से अपने हक के लिए बड़ी संख्या में एक अगस्त को राज्यस्तरीय प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की. शैलेंद्र कुमार झा, श्रीमोहन चौधरी, संजय झा, कौशलेंद्र कुमार झा, इंद्रदेव राय ने भी विचार रखें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन