चेन्नई पुलिस को चकमा दे अभियुक्त फरार

दरभंगा : चेन्नई पुलिस की टीम जिस अभियुक्त को अनुसंधान के क्रम में दरभंगा लायी वह बुधवार को चकमा देकर फरार हो गया. मामले को लेकर विश्वविद्यालय थाना में कांड संख्या 163/16 दर्ज कराया गया है. फरार अभियुक्त मधुबनी जिले के भैरवस्थन लोला गांव निवासी बच्चन राय का पुत्र ललन राय बताया जाता है. वह […]
दरभंगा : चेन्नई पुलिस की टीम जिस अभियुक्त को अनुसंधान के क्रम में दरभंगा लायी वह बुधवार को चकमा देकर फरार हो गया. मामले को लेकर विश्वविद्यालय थाना में कांड संख्या 163/16 दर्ज कराया गया है. फरार अभियुक्त मधुबनी जिले के भैरवस्थन लोला गांव निवासी बच्चन राय का पुत्र ललन राय बताया जाता है. वह चेन्नई के कोडमब्कम थाना में दर्ज कांड संख्या 60/16 में चोरी के मामले में आरोपित था.
जेवरात के चोरी के मामले में चेन्नई पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था. रिमांड पर लेने के बाद में जांच के क्रम में पुलिस ललन को दरभंगा लेकर आयी थी. जानकारी के मुताबिक चेन्नई पुलिस की पांच सदस्यीय टीम उसे लेकर दरभंगा आयी थी. जांच के क्रम में पुलिस ललन के साथ विवि थाना क्षेत्र के बेला मोड़ स्थित श्यामा रेजिडेंंसी होटल में ठहरी थी. इसी दौरान बुधवार की सुबह ललन खिड़की के रास्ते भागने में कामयाब हो गया.
काफी खोजबीन करने के बाद भी वह पुलिस के हाथ नहीं लगा. अंतत: विवि थाना में मामला दर्ज कराया गया. इधर सूत्र बताते हैं कि घटना के बाद चेन्नई के वरीय पुलिस अधिकारियों की ओर से दरभंगा पहुंची टीम के सदस्यों पर कार्रवाई की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










