JDU नेता की पत्नी से मांगी पांच लाख की रंगदारी, रकम नहीं देने पर दी जान से मारने की धमकी

Published at :20 Jul 2016 8:34 AM (IST)
विज्ञापन
JDU नेता की पत्नी से मांगी पांच लाख की रंगदारी, रकम नहीं देने पर दी जान से मारने की धमकी

दरभंगा : जदयू के जिला उपाध्यक्ष मो. हबीब असगर की पत्नी शबाना जबी से अपराधियों ने मंगलवार को पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी है. रंगदारी उनके मोबाइल पर फोन कर मांगी गयी है. मामले को लेकर मो. हबीब असगर ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. […]

विज्ञापन

दरभंगा : जदयू के जिला उपाध्यक्ष मो. हबीब असगर की पत्नी शबाना जबी से अपराधियों ने मंगलवार को पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी है. रंगदारी उनके मोबाइल पर फोन कर मांगी गयी है. मामले को लेकर मो. हबीब असगर ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस को दिये आवेदन में मो. हबीब असगर बताया है कि उनकी पत्नी शबाना जबी सिंहवाड़ा स्थित अरई मिडिल स्कूल में शिक्षिका हैं. घर से रोज स्कूल आया-जाया करती हैं. उनके मोबाइल नंबर 7870722312 पर मंगलवार को मोबाइल नंबर 9122418487 से फोन कर पांच लाख रंगदारी की मांग की गयी है. 18 जुलाई की रात में दो बार अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर रुपये नहीं देने पर हत्या की धमकी दी. हबीब असगर का नगर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक पर कपड़े का रैंगलर शो-रूम है. इधर, इस संबंध में पूछने पर नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार राय ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रख जांच कर रही है.
रकम नहीं देने पर दी जान से मारने की धमकी
मोबाइल पर दो बार फोन कर मांगी गयी रंगदारी
जदयू नेता ने नगर थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी
अरई मिडिल स्कूल में शिक्षिका हैं शबाना जबी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन