शहरी क्षेत्र में खुलेंगे टिकट सुविधा केंद्र
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Jul 2016 8:32 AM (IST)
विज्ञापन

रेलवे. आरक्षण केंद्र की भीड़ से अब िमलेगी निजात दरभंगा : लवे के आरक्षण केंद्र पर भीड़ के कारण यात्री रोज परेशानी झेलते हैं. खासकर टिकट वापस कराने वालों को काफी दिक्कत होती है. वहीं आरक्षण लेने वालों को भी काफी देर तक कतार में खड़े रहना पड़ता है. इस समस्या से बहुत जल्द यात्रियों […]
विज्ञापन
रेलवे. आरक्षण केंद्र की भीड़ से अब िमलेगी निजात
दरभंगा : लवे के आरक्षण केंद्र पर भीड़ के कारण यात्री रोज परेशानी झेलते हैं. खासकर टिकट वापस कराने वालों को काफी दिक्कत होती है. वहीं आरक्षण लेने वालों को भी काफी देर तक कतार में खड़े रहना पड़ता है. इस समस्या से बहुत जल्द यात्रियों को निजात मिलने वाली है. रेलवे से शहरी क्षेत्र में आरक्षण केंद्र खोलने की कवायद तेज कर दी है. यात्री टिकट सुविधा केंद्र (वाइटीएसके) के नाम से एक नयी योजना लेकर आयी है. यहां यात्रियों को वह सारी सुविधाएं मयस्सर होंगी जो सामान्यत: रेलवे के आरक्षण केंद्र से मिलती हैं. फिलहाल शहर के दो स्थानों पर ये केंद्र चालू होने के आसार हैं. विभागीय सूत्र की मानें तो दो लोगों ने केंद्र के लिए रेलवे से संपर्क किया है. ये दोनों केंद्र दरभंगा क्षेत्र में ही खुलेंगे.
भीड़ से परेशानी
कहने के लिए तो दरभंगा जंकशन पर बने नये टिकट घर में रिजर्वेशन के लिए दस काउंटर बनाये गये हैं. लेकिन संचालन अधिकतम चार काउंटर का ही हो पाता है. यूं तो कार्यावधि में हमेशा भीड़ नहीं रहती, लेकिन अधिकांश समय लोगों को कतार में काफी देर तक प्रतीक्षा करनी पड़ती है. रेल के अधिकारी प्रति काउंटर निर्धारित टिकट से अधिक बुकिंग नहीं होने के कारण अधिक काउंटर संचालन की मांग को जायज नहीं मानते. लेकिन स्थिति ऐसी है कि सुबह आठ बजे से लेकर रात 10 बजे तक खासकर पिक सीजन में एक से डेढ़ घंटा ही भीड़ कम रहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










