पुलिस की कार्रवाई पर उठाये सवाल

Published at :13 Jul 2016 7:11 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस की कार्रवाई पर उठाये सवाल

दरभंगा : मुकेश पाठक ने आज न सिर्फअपने आप को निर्दोष बताया बल्कि पुलिसिया कार्रवाई पर ही एक बड़ा सवालिया निशान लगा दिया. कोर्ट कैंपस में उसने कड़े तेवर में कहा कि उसकी पत्नी की हत्या कर दी गयी और खुद उसके ऊपर दो दो बार जानलेवा हमला किया गया. सभी घटनाओं में मामले दर्ज […]

विज्ञापन

दरभंगा : मुकेश पाठक ने आज न सिर्फअपने आप को निर्दोष बताया बल्कि पुलिसिया कार्रवाई पर ही एक बड़ा सवालिया निशान लगा दिया. कोर्ट कैंपस में उसने कड़े तेवर में कहा कि उसकी पत्नी की हत्या कर दी गयी और खुद उसके ऊपर दो दो बार जानलेवा हमला किया गया. सभी घटनाओं में मामले दर्ज किये गये लेकिन आज तक किसी की गिरफ्तारी तक नहीं हो पायी है.

आखिर क्यों? उसने कहा कि वह गरीब परिवार से आता हैं, यही कारण है कि उसके मामले में पुलिस निष्क्रि य रही. उसने तो यहां तक कहा कि दोहरे हत्या कांड में भी उसका हाथ नहीं है. उसे फंसाया जा रहा है. एसएसपी का कहना है कि फरारी के दिनों में मुकेश वेश बदल बदल कर अलग अलग ठिकाने पर छिपकर रहता था. अक्सर वह रेल से ही यात्रा करता था और फिलहाल वह मुम्बई निकलने वाला था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन