काम पूरा नहीं करने पर जारी होगा चेतावनी पत्र

दरभंगा : सांसद क्षेत्र विकास योजना की बैठक मंगलवार को सांसद कीर्त्ति आजाद की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभागार में हुई. इसमें सांसद योजनाओं की प्रगति से असंतुष्ट नजर आये. मौके पर उन्होंने वैसी सभी योजनाओं की समीक्षा की, जिनके पूर्ण होने की समय सीमा समाप्त हो चुकी है. उन्हांेने सभी संबंधित अभियंतागणों से इसे […]
दरभंगा : सांसद क्षेत्र विकास योजना की बैठक मंगलवार को सांसद कीर्त्ति आजाद की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभागार में हुई. इसमें सांसद योजनाओं की प्रगति से असंतुष्ट नजर आये. मौके पर उन्होंने वैसी सभी योजनाओं की समीक्षा की, जिनके पूर्ण होने की समय सीमा समाप्त हो चुकी है. उन्हांेने सभी संबंधित अभियंतागणों से इसे पूरा करने का निर्देश दिया. कार्य पूर्ण नहीं करनेवाले संवेदकों को अन्तिम चेतावनी पत्र जारी करने को कहा.
तत्पश्चात कार्य पूर्ण करने में असमर्थ होने पर संवेदकों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. कार्य को विभागीय तौर पर पूरा करवाया जाएगा. जिलाधिकारी डा. चन्द्रशेखर सिंह ने सभी सहायक अभियंता, कनीय अभियंता एवं कार्यपालक अभियंताओं को सभी संवेदकों के साथ प्राक्कलन एवं ल-आउट में सहयोग करने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










