थोक व खुदरा उर्वरक विक्रेताओं को प्रशिक्षण

Published at :13 Jul 2016 7:08 AM (IST)
विज्ञापन
थोक व खुदरा उर्वरक विक्रेताओं को प्रशिक्षण

बहादुरपुर : जिले के थौक एवं खुदरा उर्वरक विक्रेताओं को मंलवार को जिला कृषि काार्यलय के सभागार में प्रशिक्षण दिया गया. आत्मा परियोजना के निदेशक पूणेंदुनाथ झा ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया. मौके पर उन्होंने कहा कि भारत सरकार उर्वरक मंत्रालय के निर्देश के आलोक में चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स एवं कृषि विभाग के […]

विज्ञापन

बहादुरपुर : जिले के थौक एवं खुदरा उर्वरक विक्रेताओं को मंलवार को जिला कृषि काार्यलय के सभागार में प्रशिक्षण दिया गया. आत्मा परियोजना के निदेशक पूणेंदुनाथ झा ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया. मौके पर उन्होंने कहा कि भारत सरकार उर्वरक मंत्रालय के निर्देश के आलोक में चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स एवं कृषि विभाग के द्वारा यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है.

इसके तहत उर्वरक का परिचालन पर नियंत्रण करने, कालाबाजारी पर रोक लगाने तथा किसानों केा ससमय व उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध करायी जा सकेगी. साथ ही जिले में होने वाली उर्वरक की कमी मोबाइल के माध्यम से पता चल सकेगा. जिला कृषि पदाधिकारी समीर कुमार ने कहा कि उर्वरक व्यवस्था को सूचना तकनीकी से जोड़ने के कारण उर्वरक की आपूर्ति बेहतर होगी. साथ ही मांग और आपूर्ति के बीच समन्वय बना रहेगा.
इसके अलावा देश की विदेशी मुद्रा की काफी बचत होगी. चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स के क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक कुमार सिंह ने बताया कि यह प्रशिक्षण दो दिवसीय चलायी जा रही है. मंगलवार को सदर अनुमंडल के सभी थौक एवं खुदरा उर्वरक विक्रेता को प्रशिक्षण दिया गयाा. वहीं बुधवार को बिरौल एवं बेनीपुर अनुमंडल के उर्वरक विक्रेताओं केा प्रशिक्षित किया जायेगा. मौके पर मिथिला ट्रेडर्स के मनीष कुमार, शिव ट्रेडर्स के पप्पू कुमार सहित दर्जनों उर्वरक विक्रेता मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन