दारोगा बहाली मेें अभ्यर्थियों ने किया हंगामा, परीक्षा रद्द
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jul 2016 6:06 AM (IST)
विज्ञापन

विरोध . दौड़ में लगाया धांधली करने का आरोप दरभंगा : रोगा बहाली में सोमवार को अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया. परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए हो-हंगामा शुरू कर दिया. इसको लेकर आज की परीक्षा अंतत: रद्द कर देनी पड़ी. उम्मीदवारों ने सोमवार को परीक्षा मंे शामिल सभी अभ्यर्थियों को सफल घोषित करने […]
विज्ञापन
विरोध . दौड़ में लगाया धांधली करने का आरोप
दरभंगा : रोगा बहाली में सोमवार को अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया. परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए हो-हंगामा शुरू कर दिया. इसको लेकर आज की परीक्षा अंतत: रद्द कर देनी पड़ी. उम्मीदवारों ने सोमवार को परीक्षा मंे शामिल सभी अभ्यर्थियों को सफल घोषित करने की मांग कर रहे थे. साथ ही चेतावनी दी है कि अगर सफल घोषित नहीं किया गया तो मंगलवार को होनेवाली परीक्षा नहीं होने देंगे.
जानकारी के अनुसार लहेरियासराय के नेहरू स्टेडियम में दारोगा की बहाली के लिए परीक्षा शुरू हुई. इसमें एक भी उम्मीदवार सफल नहीं हो सके. इसके बाद अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि दौड़ के लिए जो दूरी तय की गयी थी वह निर्धारित मानक से ज्यादा थी. इसके बाद तीसरे राउंड में साजिश के तहत डिजिटल घड़ी को बंद कर एक उम्मीदवार को अधिक समय दिया गया.
इसी से आक्रोशित उम्मीदवारों ने हंगामा आरंभ कर दिया. स्थिति बिगड़ते देख तत्काल सभी उम्मीदवारों को मैदान से बाहर कर दिया गया. बाहर में भी ये सभी हंगामा करने लगे. इनका कहना था कि अगर आज के सभी अभ्यर्थियों को सफल घोषित नहीं किया गया तो मंगलवार से किसी उम्मीदवार की दौड़ नहीं होने देंगे. स्थिति बिगड़ते देख प्रशासन ने न केवल आज की परीक्षा रद्द कर दी बल्कि सोमवार को सफल घोषित उम्मीदवारों को भी असफल घोषित कर दिया गया. डीआइजी सुकन पासवान ने बताया कि बहाली में पूरी पारदर्शिता रखी जायेगी. इस विवाद को देखते हुए बोर्ड ने परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया है. मंगलवार से पुन: निर्धारित समय पर परीक्षा ली जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










