दवाओं का करें इंतजाम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Jul 2016 6:51 AM (IST)
विज्ञापन

एहतिहात. बाढ़ को लेेकर सरकार गंभीर बरसात व बाढ़ को लेकर जलजनित रोगों एवं महामारी की रोक थाम के िलए जरूरी कदम अस्पताल अधीक्षक व सिविल सर्जन को दवा के भंडारण करने का िनर्देश दरभंगा : बरसात एवं संभावित बाढ़ को लेकर जलजनित रोगों एवं महामारी पर रोक लगाने के लिए सरकार ने अस्पताल अधीक्षक […]
विज्ञापन
एहतिहात. बाढ़ को लेेकर सरकार गंभीर
बरसात व बाढ़ को लेकर जलजनित रोगों एवं महामारी की रोक थाम के िलए जरूरी कदम
अस्पताल अधीक्षक व सिविल सर्जन को दवा के भंडारण करने का िनर्देश
दरभंगा : बरसात एवं संभावित बाढ़ को लेकर जलजनित रोगों एवं महामारी पर रोक लगाने के लिए सरकार ने अस्पताल अधीक्षक एवं सिविल सर्जन को आदेश जारी किया है. जारी आदेश में कहा गया है कि चिह्नित दो दर्जन दवाओं को खरीदकर भंडारण करें. जहां बाढ की संभावना हो वहां हट डिलेवरी समेत ऊंचे स्थलों पर स्वास्थ्य केेंद्रों को भी चिह्नित करें. ताकि संभावित बाढ से उत्पन्न जल जनित रोगों पर काबू पाया जा सके.
दो दर्जन दवाएं खरीदने का दिया गया आदेश
जारी आदेश में कहा गया है कि जलजनित एवं संभावित महामारी को रोकने के लिए 25 प्रकार के दवाओं का भंडारण करें. इसमेंं ओआरएस का पैकेट, एवीएस, एआरवी, कोट्रामेक्साजोल प्लेन, सिफ्रॉन फ्लौक्सासीन, मेट्रानिडाजोल, मेट्रोन इन्फ्यूजन, डॉक्सीसाइकिलीन, डीएनएस, आरएल समेत अन्य दवाएं शामिल हैं.
खरीदी जायेंगी 25 प्रकार की दवाएं
डीएमसीएच के अधीक्षक डाॅ एके मिश्र ने 25 प्रकार की दवाओं के क्रय के लिए प्रक्रिया शुरु कर दी है. आपूर्तिकर्त्ताओं को शीघ्र दवा उपलब्ध कराने का आदेश दिया है. इसमें कोताही होने पर आपूर्तिकर्त्ताओं पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. इसके पूर्व स्थानीय स्तर पर टेंडर की प्रक्रिया संपन्न हो गया.
सीएस कार्यालय का हाल
सीएस कार्यालय के दवा भंडारों मेें दवाओं का अकाल है. 19 मेंं से 14 पीएचसी में एवीएस, एआरवी, ओआरएस, मेट्रानिडाजोल समेत कई दवाओं का अकाल है. ऐसे प्रखंडों के मरीज गांवों से डीएमसीएच में इलाज कराने आते हैं.
एक सप्ताह में भंडारण
अस्पताल अधीक्षक डाॅ मिश्र ने बताया कि यहां दवाओं का पुख्ता इंतजाम है. चिह्नित किये गये दवाओं का भंडारण एक सप्ताह के भीतर हो जायेगा.
खरीदी जायेगी एक लाख की दवा
सरकार ने एक लाख रुपये में 25 प्रकार की दवाएं खरीदने को कहा है. इसके लिए स्थानीय स्तर पर टेंडर निकालकर इसकी प्रक्रिया जल्द से जल्द दवाओं का भंडारण सुनिश्चित करने का आदेश दिया है. दवाओें के भंंडारण के लिए अतिरिक्त भंडारगृह को भी चिह्नित करने का आदेश दिया है.
डाटा सेंटर को भेजें दवाओं की सूची
अस्पतालों में खरीदे गये दवाओं की सूची राज्य डाटा सेंटर को निश्चित रु प से उपलब्ध करायें. इसके अलावा जिलास्तर पर औषधि भंडार के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, भंडारपाल एवं जिला मूल्यांकन अनुश्रवण पदाधिकारी को भी दवा की सूची उपलब्ध करायें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










