बिहार में हत्या के मामले में दो व्यक्तियों को उम्रकैद

Published at :14 Jun 2016 8:26 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में हत्या के मामले में दो व्यक्तियों को उम्रकैद

दरभंगा : बिहार में दरभंगा की एक अदालत ने 2014 के हत्या के एक मामले में दो व्यक्तियों को उम्रकैद की सजा सुनायी है. अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजीत कुमार सिन्हा ने शीतल दास और घनश्याम दास को भादसं की संबंधित धाराओं के तहत हत्या का दोषी ठहराया. अतिरिक्त सरकारी वकील अनिल कुमार प्रसाद […]

विज्ञापन

दरभंगा : बिहार में दरभंगा की एक अदालत ने 2014 के हत्या के एक मामले में दो व्यक्तियों को उम्रकैद की सजा सुनायी है. अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजीत कुमार सिन्हा ने शीतल दास और घनश्याम दास को भादसं की संबंधित धाराओं के तहत हत्या का दोषी ठहराया.

अतिरिक्त सरकारी वकील अनिल कुमार प्रसाद ने बताया कि दोनों पर अपने ही गांव के जितेंद्र सिंह नामक व्यक्ति की हत्या करने का आरोप है जिससे उनकी दुश्मनी थी. इन दोनों ने सिंह को अपने घर बुलाया, उसे शराब पिलायी तथा फिर धारदार हथियार से उसकी जान ले ली. यह वारदात 19 अगस्त, 2014 को छतैपट्टी गांवमें हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन