तोड़फोड़ व आगजनी मामले में प्राथमिकी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Jun 2016 6:06 AM (IST)
विज्ञापन

मामला रिटायर्ड हवलदार की मौत पर हंगामे का डॉक्टर को थाने पर से ही दे दी गयी जमानत हायाघाट : स्थानीय बाजार स्थित निजी हॉस्पिटल में पांच जून को इलाज के दौरान मकसूदपुर निवासी सेवानिवृत हवलदार दुर्गा प्रसाद सिंह की मौत को लेकर हायाघाट थाना में दोनों गुटों की ओर से दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज […]
विज्ञापन
मामला रिटायर्ड हवलदार की मौत पर हंगामे का
डॉक्टर को थाने पर से ही दे दी गयी जमानत
हायाघाट : स्थानीय बाजार स्थित निजी हॉस्पिटल में पांच जून को इलाज के दौरान मकसूदपुर निवासी सेवानिवृत हवलदार दुर्गा प्रसाद सिंह की मौत को लेकर हायाघाट थाना में दोनों गुटों की ओर से दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी.
मृतक के पुत्र विकास कुमार सिंह के आवेदन पर बेंता निवासी डॉ. श्रवण कुमार के खिलाफ कांड संख्या 46/16 दर्ज की गयी है. सनद हो की इलाज में लापरवाही व डॉक्टर के जानकारी के अभाव के कारण हुई मौत का हवाला देते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है.
वही दूसरी ओर डॉ श्रवण कुमार के आवेदन पर मृतक के पुत्र विकास कुमार सिंह व अमित कुमार सिंह के खिलाफ कांड संख्या 47/16 दर्ज करायी गयी है. दर्ज प्राथमिकी में दोनों भाई पर मारपीट करने, हॉस्पिटल में तोड़फोड़ करने और कंपाउंडर की बोलेरो गाड़ी को जलाने का आरोप लगाया गया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया की दोनों गुटों की और से मिले आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










