बहनोई को चाकू मार किया घायल, भरती

Published at :05 Jun 2016 6:40 AM (IST)
विज्ञापन
बहनोई को चाकू मार किया घायल, भरती

दरभंगा : लहेरियासराय थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर बलभद्रपुर निवासी स्व. चौधरी रामविलास के 42 वर्षीय पुत्र विद्यानंद राय को उनके साले ने चाकू मार कर जख्मी कर दिया. शुक्रवार की देर रात उन्हें डीएमसीएच में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. जख्मी सहायक सरकारी अधिवक्ता बताये जाते हैं. पीड़ित […]

विज्ञापन

दरभंगा : लहेरियासराय थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर बलभद्रपुर निवासी स्व. चौधरी रामविलास के 42 वर्षीय पुत्र विद्यानंद राय को उनके साले ने चाकू मार कर जख्मी कर दिया. शुक्रवार की देर रात उन्हें डीएमसीएच में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. जख्मी सहायक सरकारी अधिवक्ता बताये जाते हैं. पीड़ित का कहना है कि दस साल पूर्व उनकी शादी एमपी मिश्रा चौक निवासी शैलेन्द्र कुमार चौधरी की पुत्री से हुई थी.

शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग उनसे पैसे की डिमांड करने लगे. शुरू में तो उन्होंने डिमांड पूरा किया. तीन जून की रात उनके ससुर व साले ज्ञान कुमार चौधरी पैसा मांगने उनके घर पर आये. पैसा नहीं देने पर ससूर के कहने पर साले ने चाकू से हमला कर दिया. जिससे वे घायल हो गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन