युवक ने दर्ज करायी खुद के अपहरण की प्राथमिकी

Published at :01 Jun 2016 4:46 AM (IST)
विज्ञापन
युवक ने दर्ज करायी खुद के अपहरण की प्राथमिकी

अपराधियों ने मारपीट कर स्टांप पेपर पर कराया दस्तखत बरौनी में गाड़ी से उतारकर फेंका दरभंगा : लहेरियासराय थाना क्षेत्र के मदारपुर निवासी सुरेश प्रसाद के पुत्र अमित कुमार ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करवायी है. मंगलवार को दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में अपराधियों द्वारा खुद का अपहरण कर लिये जाने एवं मारपीट कर स्टांप […]

विज्ञापन

अपराधियों ने मारपीट कर स्टांप पेपर पर कराया दस्तखत

बरौनी में गाड़ी से उतारकर फेंका
दरभंगा : लहेरियासराय थाना क्षेत्र के मदारपुर निवासी सुरेश प्रसाद के पुत्र अमित कुमार ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करवायी है. मंगलवार को दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में अपराधियों द्वारा खुद का अपहरण कर लिये जाने एवं मारपीट कर स्टांप पेपर पर दस्तखत कराने के बाद बरौनी में गाड़ी से उतारकर फेंक दिये जाने की बात कही है. पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई मेें जुटी है.
प्राथमिकी में लहेरियासराय थाना क्षेत्र के मदारपुर निवासी अमित ने कहा है कि एक व्यक्ति ने मुझे जबरन स्कार्पियो गाड़ी पर बिठाकर अपहरण कर लिया.
वह समस्तीपुर के रास्ते बरौनी तक ले गया. इस दौरान रास्ते में उसके साथ मारपीट की. एक हजार के स्टांप पेपर पर उससे जबरन दस्तखत करवा लिया गया. दस्तखत नहीं करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गयी. अपराधियों के डर से वह दस्तखत कर दिया. बाद में बरौनी के पास धक्का देकर उसे गाड़ी से फेंक दिया गया. इधर थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि युवक के आवेदन की जांच की जा रही है. बताया कि यह भूमि विवाद से जुड़ा हुआ मामला प्रतीत होता है. फिर भी पुलिस हर पहलू की जांच कर कार्रवाई करेगी. बता दें कि आवेदन में किसी का नाम नहीं दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन