संदिग्ध िस्थति में विवाहिता की मौत

Published at :10 May 2016 2:32 AM (IST)
विज्ञापन
संदिग्ध िस्थति में विवाहिता की मौत

केवटी : थाना क्षेत्र के बेहटा गांव निवासी मुंगा लाल राम की 30 वर्षीया पत्नी लक्षमिनिया देवी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. सोमवार की सुबह शव उसके घर से बरामद किया गया. पुलिस ने मृतका की मां के आवेदन पर कांड अंकित कर लिया है. जिसमें मृतका के पति पर जहर खिलाकर मार […]

विज्ञापन

केवटी : थाना क्षेत्र के बेहटा गांव निवासी मुंगा लाल राम की 30 वर्षीया पत्नी लक्षमिनिया देवी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. सोमवार की सुबह शव उसके घर से बरामद किया गया. पुलिस ने मृतका की मां के आवेदन पर कांड अंकित कर लिया है. जिसमें मृतका के पति पर जहर खिलाकर मार डालने का आरोप लगाया गया है. जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह लक्षमिनिया देवी अपने कमरे में मृत मिली.

सूचना पुलिस को दी गयी. आनन-फानन में केवटी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. पुलिस ने ही मृतका की मां सदर थाना क्षेत्र के भुसकौल निवासी सैनी राम की पत्नी तारा देवी को सूचना दी. तारा देवी ने अपने दामाद पर हमेशा बेटी के संग मारपीट करने तथा प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए थाने को आवेदन दिया. उसने पुलिस को बताया कि आये दिन उसका दामाद मुंगा लाल उसकी बेटी के साथ मारपीट करता था. बीती रात भी उसने मारपीट की और जबरन जहर खिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने इस आवेदन पर 55/16 कांड दर्ज कर लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन