सर, अधीक्षक पद से मुक्त कर दीजिए

Published at :06 May 2016 6:17 AM (IST)
विज्ञापन
सर, अधीक्षक पद से मुक्त कर दीजिए

दरभंगा : सीएम नीतीश कुमार का चार मई को डीएमसीएच के ऑडिटोरियम में कार्यक्रम चल रहा था तो दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग के कार्यपालक निदेशक जितेंद्र कुमार नशामुक्ति केंद्र वार्ड का जायजा लेने में व्यस्त थे. कार्यपालक निदेशक इस दौरान वार्ड के एक-एक पहलूओं के बारे में हरेक डाक्टरों से जानकारी ली. लेकिन वे डाक्टरों […]

विज्ञापन

दरभंगा : सीएम नीतीश कुमार का चार मई को डीएमसीएच के ऑडिटोरियम में कार्यक्रम चल रहा था तो दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग के कार्यपालक निदेशक जितेंद्र कुमार नशामुक्ति केंद्र वार्ड का जायजा लेने में व्यस्त थे. कार्यपालक निदेशक इस दौरान वार्ड के एक-एक पहलूओं के बारे में हरेक डाक्टरों से जानकारी ली. लेकिन वे डाक्टरों की बातों से संतुष्ट नहीं थे. कई बातों पर नोडेल ऑफिसर सह मनोचिकित्सा विभाग के अध्यक्ष डॉ उपेंद्र पासवान एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ एसके मिश्रा को हड़काया.

इसपर अस्पताल अधीक्षक ने कार्यपालक निदेशक से गुहार लगाते हुए कहा कि सर, मुझे अस्पताल अधीक्षक के पद से मुक्त कर दीजिए. यह सुन कार्यपालक निदेशक श्री कुमार चौंक गये. इस मौके पर कार्यपालक निदेशक, मेडिसीन एचओडी डॉ बीके सिंह समेत अन्य डाक्टर एवं कर्मी वार्ड में उपस्थित थे. जानकारी के अनुसार कार्यपालक निदेशक ने नोडेल अधिकारी से सवाल किया कि यहां पानी है या नहीं. इसपर मेडिसीन एचओडी ने बताया कि पीएचइडी यहां पानी की आपूर्ति नहीं करता है. उनके चैंबर में हाथ धोने के लिए पानी कभी आया ही नहीं.

कार्यपालक निदेशक ने मरीजों के दिनचर्या के बारे में एक-एक पल की जानकारी लेना शुरू किया. इसपर उपस्थित डाॅक्टर मौन थे. कार्यपालक निदेशक का सवाल था कि मरीजों के दिनचर्या के लिए जो किताबें दी गयी थी, वह किताब कहां है. एक डाक्टर ने तपाक से कहा कि सर घर पर हैं. कार्यपालक निदेशक बिफर पड़े. डाॅक्टरों से पूछा गया कि उपद्रवी मरीजों को कहां रखते हैं. इसपर डाॅक्टर ने बताया कि इसके लिए यहां कोई व्यवस्था नहीं है. लेकिन राशि आवंटित हो चुका है.

कार्यपालक निदेशक ने 10 लाख रुपये की लागत से अन्य स्थल पर वायलेंट पेसेंट को रखने के लिए अलग वार्ड बनाने का निर्देश दिया. उन्होंने पारामीटर तथा वायटल के बारे में जानकारी चाहा तो इसपर भी डाक्टरों का जवाब नदारत था. किसी मरीज के नशा का कितना पारामीटर है, यह बताने में कोई डाक्टर सफल नहीं हुए. मनोरंजन पर पूछे गये सवाल में कहा गया कि यहां कैरम बोर्ड, लूडो आदि कहां है. डाक्टर ने बताया कि टीवी के अलावा मनोरंजन के लिए यहां कोई सामग्री नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन