बिहार में शराबबंदी पर बोले सीएम नीतीश, हम रहेंगे या फिर शराबखोरी करनेवाले

दरभंगा : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पूर्ण शराबबंदी से सूबे में सामाजिक परिवर्तन की शुरुआत हुई हैऔर इससे लोगों के स्वभाव, आचरण व व्यवहार में परिवर्तन आने लगा है. साथ ही सीएम नीतीश ने कहा कि या तो हम रहेंगे या फिर शराबखोरी करनेवाले रहेंगे. हमने न सिर्फ शराबबंदी की, बल्कि […]
दरभंगा : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पूर्ण शराबबंदी से सूबे में सामाजिक परिवर्तन की शुरुआत हुई हैऔर इससे लोगों के स्वभाव, आचरण व व्यवहार में परिवर्तन आने लगा है. साथ ही सीएम नीतीश ने कहा कि या तो हम रहेंगे या फिर शराबखोरी करनेवाले रहेंगे. हमने न सिर्फ शराबबंदी की, बल्कि शराब बनानेवाले, बेचनेवाले व पीने व पिलाने वालों पर कठोर कार्रवाई के लिए कानून भी बनाया है.
मुख्यमंत्रीनीतीश कुमारने यहां बुधवार को ग्रामीण विकास विभाग के जीविका की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में अपने संबोधन के दौरान कहा कि हमने सूबे में शराबबंदी को लेकर सिर्फ नीति ही नहीं बनायीबल्कि इसके लिए वातावरण का भी निर्माण किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि कल तक जो लोग सारे पैसे शराब में खर्च कर देते थे, वे आज अपने बच्चों की जरूरतों पर ध्यान दे रहे हैं. पत्नी से अच्छा बरताव करने लगे हैं.
मुख्यमंत्री ने कहा कि शाम के बाद गांव-घरों में जो झगड़ा होता था, उसमें कमी आयी है. चौक-चौराहों पर भी शांति है. यही स्थिति बनी रही, तो निश्चित रूप से एक दिन गांव व समाज में खुशहाली आ जायेगी. नीतीशकुमार ने कहा कि शराबबंदी से भले ही तत्काल सरकारी खजाने को पांच हजार करोड़ की क्षति हुई है, लेकिन आनेवाले समय में लोगों की खुशहाली से करोड़ों का राजस्व प्राप्त होगा. बचत होगी, तो खुशहाली आयेगी. पैसे बचेंगे, तो लोग टैक्स भी देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




