तालाब में डूबने से तीन बच्चियों की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 May 2016 4:42 AM (IST)
विज्ञापन

अलग-अलग स्थानों पर स्नान के क्रम में डूबीं बच्चियां बिरौल/गौड़ाबौराम : बिरोल एवं गौड़बौराम प्रखंड के दो अलग अलग स्थानों पर स्नान के क्रम में डूबने से तीन बच्चियों की मौत हो गयी. इस घटना के बाद से गांव में मातम छा गया है.ग्रामीणों के सहयोग से लाश को तालाब से निकाल लिया गया है. […]
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर स्नान के क्रम में डूबीं बच्चियां
बिरौल/गौड़ाबौराम : बिरोल एवं गौड़बौराम प्रखंड के दो अलग अलग स्थानों पर स्नान के क्रम में डूबने से तीन बच्चियों की मौत हो गयी. इस घटना के बाद से गांव में मातम छा गया है.ग्रामीणों के सहयोग से लाश को तालाब से निकाल लिया गया है. प्रखंड क्षेत्र के देकुली जगन्नाथ पंचायत के डहमा गांव में रविवार को तालाब में डूबने से मो. मिनतुल्लाह की तेरह वर्षीया पुत्री शवाना आजम उर्फ उजाला खातुन एवं मो.जुबैर के ग्यारह वर्षीया पुत्री जुलेखा खातुन की मौत हो गयी.
बताया जाता है कि दोनों मृतका घर से कुछ ही दुरी पर मनुकदाह तालाब में स्नान करने गयी थी. स्नान करने के दौरान उजाला गहरे पानी में जाने से डूबने लगी. इसको देख जुलेखा खातुन बचाने गयी, जहां दोनों की मौत डूबने से हो गयी. तालाब के भिंडा पर स्नान कर खड़े बच्चों द्वारा हल्ला करने पर दर्जनों ग्रामीण दौर पड़े. ग्रामीणें के सहयोग से दोनों के लाश को तालाब से निकाल कर देर शाम कब्र में दफना दिया गया. मालूम हो कि उक्त मृतका उजाला खातुन एवं जुलेखा खातुन गांव के ही मध्य विद्यालय की छात्रा थी. इस घटना से पूरे क्षेत्र में मातम छा गया है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली. इधर, गौड़बौराम प्रखंड क्षेत्र के नवहैरन कमला नदी में रविार को दोपहर करीब दो बजे दस वर्षीय एक बच्ची अनीता कुमारी की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार अपने गांव झंझारपुर से अपनी मां के साथ मौसा के श्राद्घ कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आयी थी. वह स्नान करने के लिए कमला नदी में गयी. नहाने के क्रम में वह गहरे पानी में चली गयी जिससे उसकी मौत डूबने से हो गयी.ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला गया. बाद में परिजनों द्वारा शव का दाह संस्कार कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










