चार वर्षीय बच्चे की गला दबाकर हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Apr 2016 2:47 AM (IST)
विज्ञापन

वारदात. भोज खाने के बाद लापता था बच्चा बहेड़ी : स्थानीय बाजार के मुसहरी टोला में भोज खाने के लिये गये एक चार वर्षीय बच्चे की मौत गला दबाकर कर दी गयी है. इस घटना के बाद से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के […]
विज्ञापन
वारदात. भोज खाने के बाद लापता था बच्चा
बहेड़ी : स्थानीय बाजार के मुसहरी टोला में भोज खाने के लिये गये एक चार वर्षीय बच्चे की मौत गला दबाकर कर दी गयी है. इस घटना के बाद से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक अपने माता का इकलौता पुत्र था.
जानकारी के अनुसार बाजार के मुसहरी टोला में चार वर्षीय शिवम की मौत गला दबाकर कर दिया गया. टोले में वैवाहिक कार्यक्रम को लेकर चल रहे भोज से लापता गणेश राम के पुत्र का शव देर रात खोजबीन के बाद भदुलिया नदी के तट पर एक झाड़ी से बरामद किया गया. मामले की सूचना पर पुलिस ने गुरुवार को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए डीएमसीएच भेज दिया.बताया जाता है कि शिवम अपने दादा के साथ मोध नारायण राम के यहां भोज खाने गया था.
इसके बाद से वह लापता हो गया. चार घंटे खोजबीन के बाद शिवम का शव बरामद किया गया. अपने इकलौते पुत्र का शव देख गणेश एवं उसकी पत्नी इंदू देवी अपना सुधबुध खो बैठी. इसको लेकर टोले पर पूरी रात मातमी सन्नाटा पसरा रहा. गणेश को पांच पुत्री के बाद शिवम एकलौता संतान था. जिसकी हत्या से लोग हतप्रभ हैं. गणेश एवं उसकी पत्नी की हालत को देखकर लोगों की आंखे नम हो गयी. गणेश के बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. गर्दन एवं पेट पर लगे जख्म को देख पुलिस गला दबाकर हत्या करने की आशंका जाहिर कर रही है. बयान में गणेश ने पिछले दिनों भूसकार बनाने को लेकर पड़ोसी उमेश राम की पत्नी के साथ हुए विवाद का हवाला देते हुए शिवम की हत्या के पीछे उमेश के परिवार का हाथ होने की आशंका जतायी है. थानाघ्यक्ष सीताराम प्रसाद के अनुसार मामले की जांच कर अविलंब आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










