वित्त मंत्री ने ली अग्नि पीड़ितों की सुधि

अलीनगर/तारडीह : बिहार सरकार के वित्त मंत्री व स्थानीय विधायक अब्दुल बारी सीद्दीकी ने मंगलवार को असकौल गांव के अग्नि पीडि़त परिवारों की सुधि ली. मौके पर पीडि़त इसरु द्दीन ने जब कहा कि अलीनगर पीएचसी पर जब इलाज कराने गये तो दवा और पानी बाहर से 450 रूपये में खरीदनी पड़ी तो यह सुनकर […]
अलीनगर/तारडीह : बिहार सरकार के वित्त मंत्री व स्थानीय विधायक अब्दुल बारी सीद्दीकी ने मंगलवार को असकौल गांव के अग्नि पीडि़त परिवारों की सुधि ली. मौके पर पीडि़त इसरु द्दीन ने जब कहा कि अलीनगर पीएचसी पर जब इलाज कराने गये तो दवा और पानी बाहर से 450 रूपये में खरीदनी पड़ी तो यह सुनकर श्री सिद्दीकी काफी नाराज़ हो गये. साथ में मौजूद बीडीओ विजय कुमार सौरभ को कहा कि यह क्या हो रहा है. मुझे पटना में सब खबर रहती है.
व्यवस्था में सुधार करवायंे, नहीं तो कड़ा रु ख अपनाना होगा.जब लोगों ने कहा कि मकान कुल दस लोगों के जले जबकि राहत केवल 6 लोगों को दिया गया तो उनहोंने बीडीओ से सभी पीडि़तों को मुआवजा देने को कहा. बीडीओ से पीडि़त परिवारों के बीच एक चापाकल भी गाड़ने को कहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










