Darbhanga: कुशेश्वरस्थान में पीछा कर पकड़ी शराब से लदी पिकअप, 2455 बोतलें जब्त

पुलिस द्वारा जब्त शराब की बोतलें
Darbhanga News: दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में पुलिस ने पीछा कर विदेशी शराब से लदी पिकअप जब्त की. मकई के खेत में वाहन छोड़ तस्कर फरार हो गए. पुलिस ने 666.6 लीटर शराब बरामद कर तस्करों के नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है. पढ़ें पूरा अपडेट…
Darbhanga News: जिले के कुशेश्वरस्थान पूर्वी थाने की पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक को अंजाम दिया है. गुरुवार की देर रात पुलिस ने घेराबंदी कर एक पिकअप वैन से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है. बरामद शराब की कुल मात्रा 666.6 लीटर (2455 बोतल) बताई जा रही है. हालांकि, पुलिसिया दबिश के बीच चालक और खलासी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे.
फिल्मी अंदाज में पुलिस ने किया पीछा
थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद को गुप्त सूचना मिली थी कि हसनपुर की ओर से एक पिकअप (BR 09R 2198) शराब की बड़ी खेप लेकर कुशेश्वरस्थान की ओर आ रही है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने अदलपुर के पास नाकेबंदी कर दी. पुलिस को देखते ही चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी. काफी दूर तक पीछा करने के बाद जब चालक को लगा कि वह पकड़ा जाएगा, तो उसने मकई के एक खेत के पास गाड़ी रोक दी और खलासी के साथ कूदकर फरार हो गया. पुलिस ने खेत में काफी खोजबीन की, लेकिन तस्कर हाथ नहीं आए.
2455 बोतल विदेशी शराब बरामद
शुक्रवार सुबह जब जब्त पिकअप की तलाशी और गिनती ली गई, तो उसमें से ‘ऑल सीजन’ ब्रांड की 2455 बोतलें निकलीं. थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब को कब्जे में लेकर थाने लाया गया है. वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मालिक की पहचान की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की यह बड़ी खेप कहाँ पहुँचाई जानी थी और इस सिंडिकेट का सरगना कौन है.
तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त करने की तैयारी
इस बड़ी बरामदगी के बाद इलाके के अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा.
दरभंगा के कुशेश्वरस्थान से संतोष कुमार पोद्दार की रिपोर्ट
यह भी पढे़ं: दरभंगा से बैठकर कंबोडिया में बेचता था सिम, CSC संचालक गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










