Darbhanga: खौफनाक! युवक को गोलियों से भूना, रात में प्रेमिका से गया था मिलने

गोली चलाने की सांकेतिक तस्वीर
Darbhanga News: दरभंगा के लहेरियासराय में प्रेम-प्रसंग को लेकर 24 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. भीगो इलाके से शव बरामद होने के बाद पुलिस और एफएसएल की टीम जांच में जुटी है. हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है. पढे़ं पूरी खबर…
Darbhanga News: जिले के लहेरियासराय थाना क्षेत्र अंतर्गत भीगो इलाके में शनिवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. युवक की हत्या गोली मारकर की गई है. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एफएसएल (FSL) की टीम मौके पर पहुँच गई और मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच (DMCH) भेज दिया है.
प्रेमिका के साथ घूमने के दौरान हुआ था विवाद
मृतक की पहचान हायाघाट थाना क्षेत्र के सिरनिया निवासी 24 वर्षीय मो. रहमान के रूप में हुई है. स्थानीय सूत्रों के अनुसार, हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग का मामला बताया जा रहा है. चर्चा है कि शुक्रवार की रात रहमान एक युवती के साथ घूम रहा था, इसी दौरान कुछ युवकों के साथ उसका विवाद हो गया. बात इतनी बढ़ी कि युवकों ने उसके साथ जमकर मारपीट की और फिर गोली मारकर हत्या कर दी.
FSL की टीम साक्ष्य जुटाने में जुटी
घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ-1 राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुँच कर सभी पहलुओं की जांच कर रही है. साक्ष्य संकलन के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात में कौन-कौन शामिल थे और क्या वाकई प्रेम-प्रसंग ही हत्या की मुख्य वजह है या इसके पीछे कोई और रंजिश है.
परिजनों में मचा कोहराम
युवक की मौत की खबर जैसे ही उसके गांव सिरनिया पहुँची, परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है.
दरभंगा से कुमार रोशन की रिपोर्ट
यह भी पढ़ें: Darbhanga: कुशेश्वरस्थान में पीछा कर पकड़ी शराब से लदी पिकअप, 2455 बोतलें जब्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










