Darbhanga: विधायक ईश्वर मंडल का एक्शन, शोध संस्थान को वर्ल्ड क्लास बनाने के निर्देश

औचक निरीक्षण के दौरान विधायक ईश्वर मंडल
Darbhanga News: विधायक ईश्वर मंडल ने दरभंगा में मिथिला संस्कृत शोध संस्थान के निर्माणाधीन कार्यों का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने शोधार्थियों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं सुनिश्चित करने और पानी टंकी के काम में गुणवत्ता बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए हैं. पढे़ं पूरा अपडेट…
Darbhanga News: जिले की शैक्षणिक और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की दिशा में विधायक राजेश कुमार मंडल उर्फ ईश्वर मंडल काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं. जदयू जिलाध्यक्ष सह विधायक ने करोड़ों की लागत से निर्माणाधीन मिथिला संस्कृत शोध संस्थान के सौंदर्यीकरण कार्य की प्रगति का जायजा लेने के लिए शनिवार को कबड़ाघाट का औचक निरीक्षण किया.
गुणवत्ता और पारदर्शिता पर विशेष जोर
विधायक ने मिथिला संस्कृत स्नातकोत्तर एवं शोध संस्थान के साथ-साथ वहाँ बन रही पानी टंकी के कार्यों की भौतिक प्रगति और गुणवत्ता को बारीकी से परखा. उच्च शिक्षा विभाग द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों का सूक्ष्म निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि इस संस्थान का मिथिला की विरासत में ऐतिहासिक महत्व है. निर्माण कार्यों में पूरी पारदर्शिता बरती जानी चाहिए ताकि संस्थान की गरिमा बनी रहे.
लापरवाही पर दी कड़ी चेतावनी
पानी टंकी के निरीक्षण के दौरान विधायक ने विभागीय अभियंताओं को सख्त लहजे में निर्देश दिया कि जलापूर्ति से जुड़ी इस महत्वपूर्ण योजना की मजबूती और तकनीक में कोई समझौता नहीं किया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. विधायक ने सभी लंबित कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का आदेश दिया.
शोधार्थियों के लिए होंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं
विधायक ईश्वर मंडल ने कहा कि शोध संस्थान में आने वाले छात्रों और शोधार्थियों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं सुनिश्चित करना उनकी पहली प्राथमिकता है. उनके अथक प्रयासों से हो रहे इस सौंदर्यीकरण का उद्देश्य मिथिला के गौरव को वैश्विक पटल पर मजबूती से स्थापित करना है. इस दौरान विधायक ने अधिकारियों को भविष्य की जरूरतों के अनुसार योजनाबद्ध तरीके से काम करने की सलाह दी.
दरभंगा से सूरज कुमार की रिपोर्ट
यह भी पढे़ं: Darbhanga: मां-बेटी का एक साथ उजड़ा सुहाग, सड़क हादसे में ससुर-दामाद की मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










