मिथिला महोत्सव . डेढ़ दर्जन कवियों ने पढ़ी रचनाएं

Published at :11 Apr 2016 6:14 AM (IST)
विज्ञापन
मिथिला महोत्सव . डेढ़ दर्जन कवियों ने पढ़ी रचनाएं

मैथिली कविता ने बांधा समां दरभंगा : मिथिला लोक संस्कृति मंच के तत्वावधान में चल रहे मिथिला महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को मैथिली कविता की प्रस्तुति देकर कवियों ने समां बांध दिया. प्रो भीमनाथ झा की अध्यक्षता में करीब डेढ़ दर्जन रचनाकारों ने अपनी रचनाएं पढ़ी, समसामयिक विषयों व समाज की पीड़ा तथा दुर्दशा […]

विज्ञापन

मैथिली कविता ने बांधा समां

दरभंगा : मिथिला लोक संस्कृति मंच के तत्वावधान में चल रहे मिथिला महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को मैथिली कविता की प्रस्तुति देकर कवियों ने समां बांध दिया. प्रो भीमनाथ झा की अध्यक्षता में करीब डेढ़ दर्जन रचनाकारों ने अपनी रचनाएं पढ़ी, समसामयिक विषयों व समाज की पीड़ा तथा दुर्दशा को उकेरती उनकी रचनाओं को श्रोताओं ने खूब सराहा. रचना पढ़नेवालों में अमलेंदु शेखर पाठक, महेंद्र लाल दास, विनोद कुमार, डा. चंद्रमणि झा, चंद्रमोहन झा पड़वा, रामनरेश राय, हरिश्चंद्र हरित, जयशंकर झा, सागर नवदिया, शंभुकांत झा आदि प्रमुख थे.
मिथिला की कला एवं संस्कृति शोध का िवषय
इस मौके पर आयोजित मिथिलाक लोक कला आ लोक संस्कृति विषयक संगोष्ठी में डा. विद्यानाथ झा ने कहा कि मिथिला की कला एवं संस्कृति आज के वैज्ञानिक परिवेश में भी शोध का विषय बना है. उन्होंने वैज्ञानिक तथ्य सत्य के आधार पर कला एवं संस्कृति की विशिष्टता को बल दिया. वही श्री पाठक ने अन्वेषण व अनुसंधान को आवश्यक बताया. चंद्रमणि झा ने जहां आधुनिकता पर बल दिया वहीं डा. टुनटुन झा अचल ने भौगोलिक परिवेश को केंद्रीत कर कला व संस्कृति की विशिष्टता को रेखांकित किया. अध्यक्षता करते हुए विनोद कुमार ने कहा कि मिथिला की कला और संस्कृति सामूहिकता तथा सामाजिक समरसता में निहित है. इससे पूर्व संस्था के सचिव उदयशंकर मिश्र ने कहा कि मिथिला की विशिष्टता बोध यहां की कलाकार के ऊंगली व कूची है. वहीं सत्यनारायण महतो ने परिधान को संस्कृति का अंग बताते हुए इससे दूर हो रहे समाज पर चिंता जाहिर की. चंद्रेश ने देश, दशा व कला बोध की झलक संस्कृति में मिलने की बात कही. विषय परावर्तन डा. चौधरी हेमचंद्र राय ने किया. मौके पर डा. चंद्रकांत मिश्र, चंद्रशेखर झा बूढ़ाभाई, वासुकीनाथ झा सहित कई अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन