कार्य की प्रगति से असंतुष्ट स्थिति बताया संतोषजनक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Jan 2016 3:50 AM (IST)
विज्ञापन

दरभंगा जंकशन का निरीक्षण कर सांसद ने देखी जमीनी हकीकत सुविधा विस्तार पर जताया संतोष दरभंगा : सांसद कीर्ति आजाद ने रविवार को दरभंगा जंकशन का निरीक्षण किया. पिछले वर्ष जंकशन के विकास के लिए रखी गयी मांग व दिये गये सुझाव के आलोक में उन्होंने इस क्रम में जमीनी पड़ताल की. कहा कि वे […]
विज्ञापन
दरभंगा जंकशन का निरीक्षण कर सांसद ने देखी जमीनी हकीकत
सुविधा विस्तार पर जताया संतोष
दरभंगा : सांसद कीर्ति आजाद ने रविवार को दरभंगा जंकशन का निरीक्षण किया. पिछले वर्ष जंकशन के विकास के लिए रखी गयी मांग व दिये गये सुझाव के आलोक में उन्होंने इस क्रम में जमीनी पड़ताल की. कहा कि वे रेलवे की प्रगति से संतुष्ट तो नहीं हैं, लेकिन स्थिति संतोषप्रद है. संध्याकाल अपने समर्थकों के साथ जंकशन पहुंचकर सांसद ने सबसे पहले प्लेटफार्म एक के उत्तरी छोर पर बन रहे ट्रॉली पाथ को देखा. प्लेटफार्म एक पर बदले जा रहे कोटा स्टोन तथा शेड की मरम्मत कार्य का जायजा लिया. इस दौरान पूछताछ कार्यालय में पहुंचे.
वहां मैथिली में उद्घोषणा नियमित रूप से करने को कहा. पेय एंड यूज शौचालय की साफ-सफाई देखी. इसी दौरान नवीन कुमार मिश्र तथा गुलजार नाम के दो सख्स ने शौचालय संचालक के द्वारा निर्धारित दर से कई गुणा अधिक राशि लेने की उनसे शिकायत की. नवीन ने जहां दो रुपये की जगह शौचालय के लिए दस रुपये लेने का आरोप लगाया, वहीं गुलजार ने कहा कि नि:शुल्क पेशाब के लिए भी उससे दस रुपये वसूल लिये गये. सांसद ने संचालक को चेतावनी देते हुए कहा कि अपने स्थिति में सुधार लायें, अन्यथा ब्लैकलिस्टेड भी हो सकते हैं. इधर जानकार सूत्रों की मानें तो रेलवे ने इन दो यात्रियों की शिकायत पर जुर्माना करने की कवायद शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










