Darbhanga News: अलर्ट हुआ स्वास्थ्य विभाग, मातृ मृत्यु की सूचना देने वालों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Darbhanga News: मातृ मृत्यु दर कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नई पहल शुरू की है. गर्भवती या नव प्रसूता की मौत की पहली सूचना देने वाले व्यक्ति को एक हजार रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी. सूचना 104 हेल्पलाइन या स्वास्थ्य केंद्रों पर दी जा सकेगी. जानिए खबर विस्तार से…

विज्ञापन

Darbhanga News: मातृ मृत्यु दर को कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नई पहल शुरू की है. अब गर्भवती महिला या नव प्रसूता की मौत की सबसे पहले जानकारी देने वाले व्यक्ति को विभाग की ओर से एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. विभाग का मानना है कि समय पर सूचना मिलने से मौत के कारणों की सही जांच हो सकेगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सकेगा.

104 हेल्पलाइन पर दे सकते हैं सूचना

स्वास्थ्य विभाग ने आम लोगों, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सेविकाओं और स्वास्थ्यकर्मियों से अपील की है कि गर्भावस्था या प्रसव के बाद किसी महिला की मौत होने पर तुरंत जानकारी दें. इसके लिए विभाग ने 104 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, जहां चौबीसों घंटे कॉल कर सूचना दी जा सकती है. इसके अलावा संबंधित प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र को भी जानकारी देने की व्यवस्था की गई है.

प्रसव के 42 दिनों तक मानी जाएगी मातृ मृत्यु

विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, प्रसव के बाद 42 दिनों तक महिला को नव प्रसूता माना जाएगा. इस अवधि के दौरान अगर किसी महिला की मौत होती है, तो उसे मातृ मृत्यु की श्रेणी में शामिल किया जाएगा.

सुरक्षित मातृत्व अभियान को मिलेगी मजबूती

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि सही समय पर सूचना मिलने से मौत के कारणों का विश्लेषण करना आसान होगा. इसके आधार पर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया जाएगा, ताकि मातृ मृत्यु के मामलों में कमी लाई जा सके और सुरक्षित मातृत्व अभियान को मजबूती मिले.

दरभंगा से अजय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन