हाजीपुर में मानसून से पहले शुरू होंगे दो सीवरेज पंपिंग स्टेशन, जलजमाव से मिलेगी राहत

Edited by Vivek Pandey
Updated:
विज्ञापन

Hajipur Sewerage Pumping Station: हाजीपुर में मानसून से पहले दो इंटरमीडिएट सीवरेज पंपिंग स्टेशन चालू करने की तैयारी है. इससे शहर में जलजमाव और गंदे पानी की निकासी की समस्या में राहत मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Hajipur Sewerage Pumping Station: (कैफ अहमद) हर साल मानसून के दौरान जलजमाव और गंदे पानी की समस्या से जूझने वाले हाजीपुर शहर के लोगों के लिए राहत भरी खबर है. जिला प्रशासन ने मानसून शुरू होने से पहले शहर के दो महत्वपूर्ण इंटरमीडिएट सीवरेज पंपिंग स्टेशन (आईपीएस-1 और आईपीएस-3) को आंशिक रूप से चालू करने का लक्ष्य तय किया है. इससे शहर के कई इलाकों में गंदे पानी की निकासी बेहतर होगी और जलजमाव की समस्या कम होने की उम्मीद है.

मानसून से पहले परियोजना पूरी करने पर जोर

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) परियोजना का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. परियोजना स्थल पर प्रतिदिन कार्यों की समीक्षा की जा रही है और संबंधित एजेंसियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं. प्रशासन का उद्देश्य मानसून के दौरान शहरवासियों को जलजमाव से अधिकतम राहत दिलाना है.

डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को परियोजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया है. साथ ही सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समय पर कार्य पूरा करने के लिए कहा गया है, ताकि परियोजना का लाभ जल्द से जल्द आम लोगों तक पहुंच सके.

कई इलाकों में सुधरेगी जल निकासी व्यवस्था

प्रशासन का दावा है कि आईपीएस-1 और आईपीएस-3 के आंशिक रूप से चालू होने के बाद शहर के कई क्षेत्रों में गंदे पानी की निकासी पहले की तुलना में अधिक प्रभावी होगी. इससे बारिश के दौरान जलभराव की समस्या में कमी आएगी और लोगों को राहत मिलेगी.

लगातार मॉनिटरिंग से तेज हुई परियोजना

जिला प्रशासन के अनुसार परियोजना की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है. निर्माण कार्य की नियमित समीक्षा के कारण कार्य में तेजी आई है और जल्द ही हाजीपुर शहर के लोगों को इस महत्वाकांक्षी सीवरेज परियोजना का लाभ मिलने लगेगा.

इसे भी पढ़ें: बतरे नदी को बचाने की जरुरत, औरंगाबाद के सैकड़ों गांवों में नीचे जा रहा वाटर लेवल

विज्ञापन
Vivek Pandey

लेखक के बारे में

By Vivek Pandey

विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने ​बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. ​बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. ​जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन