Darbhanga: DMCH में औचक निरीक्षण, अनुपस्थित डॉक्टरों को उपाधीक्षक की चेतावनी

Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन

निरीक्षण करते उपाधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार

डीएमसीएच में औचक निरीक्षण के दौरान कई विभागों में डॉक्टर अनुपस्थित मिले, जिसके बाद उपाधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार सख्त नजर आए. पढ़ें पूरी खबर और जानें आखिर किन विभागों में मिली लापरवाही...

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) में शनिवार को उपाधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने ओपीडी का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कई विभागों में चिकित्सकों की अनुपस्थिति पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई और लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों को कड़ी चेतावनी दी.

निरीक्षण में डॉक्टर मिले अनुपस्थित

दोपहर में किए गए निरीक्षण के दौरान शिशु रोग विभाग और ईएनटी विभाग में डॉक्टर अपनी ड्यूटी पर मौजूद नहीं मिले. शिशु रोग विभाग के बारे में जानकारी दी गई कि संबंधित चिकित्सक किसी प्रशिक्षण कार्यक्रम में गए हुए थे.

हालांकि, ईएनटी विभाग में बिना किसी स्पष्ट कारण के डॉक्टर की अनुपस्थिति पर उपाधीक्षक ने नाराजगी जाहिर की. उन्होंने मौके पर संबंधित कर्मचारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए.

मरीजों की परेशानी पर जताई चिंता

डीएमसीएच की ओपीडी में प्रतिदिन करीब तीन हजार मरीज अपने परिजनों के साथ इलाज के लिए पहुंचते हैं. ऐसे में डॉक्टरों की अनुपस्थिति मरीजों के लिए परेशानी का कारण बनती है. निरीक्षण के दौरान कई मरीजों को इंतजार करते भी देखा गया.

लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

उपाधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने साफ कहा कि अस्पताल में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने चिकित्सकों को समय पर ड्यूटी करने की हिदायत देते हुए कहा कि “सही से कार्य करें, नहीं तो बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा.”

उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल में नियमित निरीक्षण जारी रहेगा और अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

दरभंगा से अजय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन