लापरवाही के आरोप पर भिड़े परिजन व कर्मचारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Jan 2016 4:21 AM (IST)
विज्ञापन

डॉक्टर भागे, चैंबर की कुरसियां फेंकी पुलिस हस्तक्षेप से मामला हुआ शांत दरभंगा : मरीज के हाथ को डिस्लोकेट करने का आरोप लगाकर एक मरीज के परिजनों ने शनिवार को डीएमसीएच के आउटडोर (ओपीडी) में जमकर हंगामा किया. इससे ओपीडी व हड्डी रोग विभाग के डाक्टर भाग खड़े हुए. परिजनों ने इस विभाग में घुसकर […]
विज्ञापन
डॉक्टर भागे, चैंबर की कुरसियां फेंकी
पुलिस हस्तक्षेप से मामला हुआ शांत
दरभंगा : मरीज के हाथ को डिस्लोकेट करने का आरोप लगाकर एक मरीज के परिजनों ने शनिवार को डीएमसीएच के आउटडोर (ओपीडी) में जमकर हंगामा किया. इससे ओपीडी व हड्डी रोग विभाग के डाक्टर भाग खड़े हुए. परिजनों ने इस विभाग में घुसकर डाक्टरों के चैंबर की कुर्सियों और टेबुल को भी फेंक दिया. यह हंगामा करीब आधे घंटे तक चला. इसके चलते करीब डेढ़ घंटे तक हड्डी रोग के मरीज उपचार के लिए बिलबिलाते रहे. बेंता ओपी अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ. मरीज का प्लास्टर कराके विदा कर दिया गया.
तकनीशियन पर लगाया लापरवाही का आरोप
काजीपुरा गांव निवासी मो कलीमउद्दीन अंसारी (97) बांह की दर्द लेकर शनिवार की सुबह भर्ती हुए थे. इमरजेंसी वार्ड के एक डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मरीज को एक्स-रे कराने की सलाह दी. एक्स-रे में मरीज का एक्स-रे कराया गया.
एक्स-रे प्लेट में मरीज का दाया बांह डिस्लोकेट बताया गया. फिर क्या था, परिजनों ने एक्स-रे तकनीशियन पर दाया बांह डिस्लोकेट करने का आरोप लगा दिया. परिजनों ने एक्स-रे यूनिट में हंगामा किया और एक्स-रे तकनीशियन को पकड़कर ओपीडी के हड्डी रोग विभाग में लाये. परिजनों ने एक न सुनी और विभाग में हंगामा शुरू कर दिया. परिजन बार-बार तकनीशियन पर मरीज के बांह को डिस्लोकेट करने का आरोप लगाते रहे.
यह परिजन की शिकायत
परिजनों ने बताया कि तकनीशियन के चलते मरीज का हाथ डिस्लोकेट हो गया है. तकनीशियन ने एक्स-रे करने के दौरान मरीज के हाथ को झटक दिया था. इसके दारण मरीज का हाथ उखड़ गया.
क्या कहते हैं डाक्टर
हड्डी रोग विशेषज्ञों का कहना है कि एक्स-रे के बाद ही मरीजों के हड्डी टूटने और डिस्लोकेट की बात सामने आती है. बिना जांच रिपोर्ट के पहले ही बता देना कि रोग क्या है, यह असंभव है. मरीज आरटीए में घायल हो गये थे. अनावश्यक रूप से परिजनों ने हंगामा खड़ा किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










