सुरक्षित यात्रा को यातायात नियमों का करें पालन

सुरक्षित यात्रा को यातायात नियमों का करें पालन फोटो संख्या- 33परिचय- यातायात जागरूकता सप्ताह के तहत प्रभात फेरी में शामिल सिटी एसपी व अन्य. दरभंगा. गंतव्य स्थान तक पहुंचने अर्थात सकुशल यात्रा के लिए यातायात नियमों का पालन करना नितांत आवश्यक है. इससे हम अपनी कुशलता के साथ-साथ राहगीरों की भी सुरक्षा दे सकते हैं. […]
सुरक्षित यात्रा को यातायात नियमों का करें पालन फोटो संख्या- 33परिचय- यातायात जागरूकता सप्ताह के तहत प्रभात फेरी में शामिल सिटी एसपी व अन्य. दरभंगा. गंतव्य स्थान तक पहुंचने अर्थात सकुशल यात्रा के लिए यातायात नियमों का पालन करना नितांत आवश्यक है. इससे हम अपनी कुशलता के साथ-साथ राहगीरों की भी सुरक्षा दे सकते हैं. यातायात जागरूकता सप्ताह के अंतिम दिन सिटी एसपी हरकिशोर राय ने डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही. यातायात इंस्पेक्टर कृष्ण प्रसाद ने विस्तार से यातायात नियमों की जानकारी दी. इससे पूर्व एनसीसी एवं स्काउट गाइड के कैडेटों ने जागरूकता रैली निकाली. इस रैली में भी सिटी एसपी शामिल हुये. रैली जीएन गंज से दारूभट्ठी चौक, नाका 6, कर्पूरी चौक पर आकर समाप्त हुआ. इस मौके पर रेड क्रॉस सोसाइटी के डा. राज अरोड़ा, मनमोहन सरावगी, डा. आरबी खेतान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










