शहर में बनाये जायेंगे एक हजार सक्रिय कार्यकर्ता

Published at :16 Jan 2016 9:07 PM (IST)
विज्ञापन
शहर में बनाये जायेंगे एक हजार सक्रिय कार्यकर्ता

शहर में बनाये जायेंगे एक हजार सक्रिय कार्यकर्ता दरभंगा. नगर भाजपा की बैठक शनिवार को गोशाला परिसर में नगर अध्यक्ष प्रमोद शरण साहु की अध्यक्षता में हुई. इसमें सदस्यता अभियान प्रभारी रमेश झा सहित कई लोगों ने इस अभियान पर चर्चा की. इस मौके पर नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी […]

विज्ञापन

शहर में बनाये जायेंगे एक हजार सक्रिय कार्यकर्ता दरभंगा. नगर भाजपा की बैठक शनिवार को गोशाला परिसर में नगर अध्यक्ष प्रमोद शरण साहु की अध्यक्षता में हुई. इसमें सदस्यता अभियान प्रभारी रमेश झा सहित कई लोगों ने इस अभियान पर चर्चा की. इस मौके पर नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की पूंजी होती है. ऐसी स्थिति में सभी कार्यकर्ता मिलकर इस अभियान में एक हजार से अधिक सक्रिय कार्यकर्ताओं को शामिल करें. उन्होंने कहा कि आगामी 21 जनवरी को गोशाला परिसर में कर्पूरी जयंती पिछड़ा मंच की ओर से मनाया जायेगा तथा 22 फरवरी को रविदास जयंती भी मनाया जायेगा. बैठक में मीना झा, विनीत कुमार वर्मा, सुरेश शर्मा, रंधीर दास, विनोद झा, संतोष झा, राजकुमार सहनी, मनोज महतो, कृष्णानंद गिरि, शिवजी राय, सुनील राय आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन