रेलवे लाइन के किनारे मिला वृद्ध का शव

Published at :16 Jan 2016 8:34 PM (IST)
विज्ञापन
रेलवे लाइन के किनारे मिला वृद्ध का शव

रेलवे लाइन के किनारे मिला वृद्ध का शव जाले. जाले उत्तरी पंचायत के खेसर गांव स्थित रेलवे क्रासिंग से लगभग सौ मीटर पूरब रेलवे लाइन किनारे से स्थानीय थाना की पुलिस ने एक शव बरामद किया़ मृतक के अंगों पर लगे गहरे चोट व रेलवे लाइन के बीच में गिरे खून के धब्बों को देखकर […]

विज्ञापन

रेलवे लाइन के किनारे मिला वृद्ध का शव जाले. जाले उत्तरी पंचायत के खेसर गांव स्थित रेलवे क्रासिंग से लगभग सौ मीटर पूरब रेलवे लाइन किनारे से स्थानीय थाना की पुलिस ने एक शव बरामद किया़ मृतक के अंगों पर लगे गहरे चोट व रेलवे लाइन के बीच में गिरे खून के धब्बों को देखकर कयास लगाया गया कि किसी ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मृत्यु हुई होगी. थानाध्यक्ष जनार्दन सिंह ने बताया की खेसर गांव के चौकीदार जहीर मोमेन ने शव को देखकर इसकी सूचना पुलिस की दी़ पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा डीएमसीएच भेज दिया़ देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो पायी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन