पिकअप ने बाइक में मारी ठोकर, सवार जख्मी

Published at :16 Jan 2016 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
पिकअप ने बाइक में मारी ठोकर, सवार जख्मी

पिकअप ने बाइक में मारी ठोकर, सवार जख्मी बहादुरपुर. लहेरियासराय-बहेड़ी मुख्य सड़क पर रामनगर आइटीआइ के समीप शनिवार को मोटरसाइकिल व पिकअप के टक्कर मेें मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. देखते ही देखते स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. इस घटना में मोटरसाइकिल चालक बहादुरपुर के मणिभूषण कुमार गंभीर रुप […]

विज्ञापन

पिकअप ने बाइक में मारी ठोकर, सवार जख्मी बहादुरपुर. लहेरियासराय-बहेड़ी मुख्य सड़क पर रामनगर आइटीआइ के समीप शनिवार को मोटरसाइकिल व पिकअप के टक्कर मेें मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. देखते ही देखते स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. इस घटना में मोटरसाइकिल चालक बहादुरपुर के मणिभूषण कुमार गंभीर रुप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष रश्मि ने सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गयी. डीएसपी रश्मि ने बताया कि जख्मी बाइक सवार को इलाज के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया. पिकअप व मोटरसाइकिल को जब्त कर थाना ले जाया गया. जानकारी के अनुसार पिकअप गाड़ी बहेड़ी की ओर से तेज रफ्तार में आ रही थी. वहीं लहेरियासराय की ओर से मोटरसाइकिल (बीआर 33 जी 2082) बहेड़ी के तरफ जा रही थी. इसी दौरान दोनों वाहनों के बीच सीधा टक्कर हुई. पिकअप बिना नंबर की है. आक्रोशित ग्रामीणों ने पिकअप चालक हरि यादव को जमकर पिटाई कर दी. स्थानीय लोगों के माने तो पिकअप चालक नशे की हालत में था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन